वन संरक्षण और विभागीय गतिविधियों का लिया जायजा
साहिबगंज। संवाददाता। वन संरक्षक, दुमका ने साहिबगंज वन प्रमंडल का नियमित आधिकारिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमंडलीय वन कार्यालय, साहिबगंज पहुंचकर विभागीय अधिकारियों से वन प्रमंडल में संचालित कार्यों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लिया। वन संरक्षक ने वन प्रमंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वन संरक्षण, वन प्रबंधन एवं अन्य विभागीय गतिविधियों का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्यों की प्रगति और क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। भ्रमण के दौरान संबंधित वन पदाधिकारी एवं विभागीय कर्मी मौजूद रहे।



