• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > सात सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने डीएसई कार्यालय का किया घेराव, धरने पर बैठे

सात सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने डीएसई कार्यालय का किया घेराव, धरने पर बैठे

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/30 at 11:05 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

कार्यालय लिपिक को हटाने सहित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की मांग

साहिबगंज संवाददाता। जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय में मंगलवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले दर्जनों शिक्षकों ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर कार्यालय का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा को सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

शिक्षकों का आरोप है कि चिकित्सा अवकाश, भविष्य निधि अग्रिम सहित विभिन्न कार्यों से संबंधित आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब किया जाता है। शिकायत करने पर आपत्ति लगा दी जाती है। संघ ने कार्यालय लिपिक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए उन्हें कार्य से हटाने की मांग की।

मृत शिक्षक के परिजनों को अब तक नहीं मिला पेंशन संबंधी लाभ :

शिक्षकों ने बताया कि दिवंगत सहायक शिक्षक योगेंद्र किस्कू का वर्ष 2025 में निधन हो चुका है, लेकिन कार्यालय स्तर पर वेतन निर्धारण और निलंबन अवधि की जांच पूरी नहीं होने के कारण उनके आश्रितों का पेंशन प्रपत्र तक नहीं भरा जा सका है। वहीं, जून 2026 में सेवानिवृत्त हुए सहायक शिक्षक सुभाष गौरांग की सेवा पुस्तिका अब तक बीईईओ कार्यालय में होने की बात कही गई।

संघ ने जिले के शिक्षकों को ग्रेड-1 का लाभ, नियुक्ति तिथि से ग्रेड-1 के अंतर वेतन का भुगतान तथा वेतन संबंधी कार्य स्थापना विद्यालय के शिक्षकों से ही कराने की मांग की। आरोप लगाया गया कि अन्य प्रखंडों के शिक्षकों से वेतन संबंधी कार्य कराए जाने के कारण उनका आर्थिक शोषण होता है।

शिक्षकों ने मांग की कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए और कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। धरने में अध्यक्ष टूडू सागनेन यदुनाथ, संगठन मंत्री नवल किशोर सिंह, महासचिव मनोरंजन कुमार, उपाध्यक्ष सुशील बरनावास मुर्मू, संयुक्त सचिव संजय पासवान, अलमा मरांडी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article साहिबगंज महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त संग्रहित
Next Article भालू के हमलों से सहमा झारखंड! जानें कहां सबसे ज्यादा बरपा कहरI
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डिजिटल लेनदेन पर 0.4% एमडीआर के विरोध में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास
September 30, 2026
पुरानी साहिबगंज में घर में चोरी, अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज
September 30, 2026
बहू पर मारपीट कर घायल करने का आरोप, गिरफ्तार
September 30, 2026
वन संरक्षक, दुमका ने किया साहिबगंज वन प्रमंडल का भ्रमण
September 30, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

डिजिटल लेनदेन पर 0.4% एमडीआर के विरोध में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

पुरानी साहिबगंज में घर में चोरी, अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बहू पर मारपीट कर घायल करने का आरोप, गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

वन संरक्षक, दुमका ने किया साहिबगंज वन प्रमंडल का भ्रमण

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?