• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बिहार में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे BJP विधायक विनय बिहारी, पीड़ितों को मुआवजा न मिलने से नाराज

बिहार में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे BJP विधायक विनय बिहारी, पीड़ितों को मुआवजा न मिलने से नाराज

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/28 at 12:42 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Bihar Flood Relief Compensation Controversy: भाजपा विधायक विनय बिहारी अपनी ही सरकार के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा न मिलने से नाराज होकर मंगलवार से बेतिया कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे। वे योगापट्टी और लौरिया क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने और पीड़ितों को हक दिलाने की मांग कर रहे हैं।

बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bihar BJP MLA Vinay Bihari Dharna: जिले में बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा न मिलने से नाराज लौरिया के भाजपा विधायक विनय बिहारी अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

Contents
मुख्यमंत्री से की मुलाकात30 गांव बाढ़ से प्रभावितसमाधान न होने पर धरना

योगापट्टी और लौरिया क्षेत्र के पीड़ितों को हक दिलाने और क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग को लेकर विधायक मंगलवार से कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना देंगे।

मुख्यमंत्री से की मुलाकात

सोमवार को लौरिया प्रखंड कार्यालय पहुंचे विधायक ने बताया कि वे मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से चार बार और आपदा प्रबंधन मंत्री से दो बार मिल चुके हैं।

उन्होंने अधिकारियों और मंत्रियों को प्रभावित परिवारों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया था। लेकिन इसके बावजूद अब तक पीड़ितों को सहायता के नाम पर केवल पॉलिथीन शीट ही दी गई है।

30 गांव बाढ़ से प्रभावित

गंडक नदी के कटाव और बाढ़ से योगापट्टी प्रखंड की 12 पंचायतों के करीब 30 गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। सिसवा और मंगलपुर में 50 से अधिक घर नदी की धार में विलीन हो चुके हैं।

इसके अलावा लौरिया प्रखंड में सिकरहना, बलोर, मसान और पंडई नदियों के उफान से कई पंचायतों के गांव कटाव की मार झेल रहे हैं।

समाधान न होने पर धरना

विधायक का आरोप है कि बड़ी संख्या में प्रभावित होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी इस क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित मानने को तैयार नहीं हैं।

वे एक बार फिर इस मुद्दे पर जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे। यदि बातचीत में कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकलता है, तो वे कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Bihar News: शराब की भट्ठी बचाने को पुलिस से भिड़े धंधेबाज, तीन थानों की फोर्स पहुंची तो अंधेरे में भागे
Next Article 1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश
September 28, 2026
नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा
September 28, 2026
Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?
September 28, 2026
बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
September 28, 2026

You Might Also Like

बिहार

नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा

By AMRIT RAJ
बिहारपटनामौसम

Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?