• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बिहार में 36 साल के ‘बच्चे’ को जेल से ‘सुरक्षित स्थान’ भेजा गया, 19 वर्ष पहले किया था पत्नी का मर्डर

बिहार में 36 साल के ‘बच्चे’ को जेल से ‘सुरक्षित स्थान’ भेजा गया, 19 वर्ष पहले किया था पत्नी का मर्डर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/28 at 10:21 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

एक मगही गायक से जुड़े 19 साल पुराने दहेज हत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आरोपी ने घटना के समय अपनी उम्र 17 वर्ष बताई है, जिसके बाद उसे काको जेल से औरंगाबाद के सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

औरंगाबाद/जहानाबाद। एक महिला की दहेज हत्या का करीब 19 साल पुराना मामला (ehanabad Dowry Death Case) आरोपित की उम्र के दावे के बाद फिर चर्चा में है। मामले में आरोपित मगही गायक को मंडल कारा, काको से औरंगाबाद स्थित सुरक्षित स्थान भेजा गया है।

Contents
19 साल पहले किया था मर्डरमां-बहन फरारक्या है सुरक्षित स्थान?दूसरी शादी कर चुका है आरोपी

आरोपित की ओर से दावा किया गया है कि घटना के समय उसकी उम्र महज 17 वर्ष थी। उम्र के इसी दावे के आधार पर मामले को किशोर न्यायालय के समक्ष ले जाया गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित स्थान भेजने की कार्रवाई हुई।

19 साल पहले किया था मर्डर

मामले वर्ष 2007 का है। जहानाबाद सदर थाने में मृतका के पिता के बयान पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया था।

घटना के समय महिला गर्भवती थी और दूसरी संतान को जन्म देने वाली थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि महिला को जहानाबाद से मारपीट कर पटना जिले के मसौढ़ी ले जाया गया, जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई।

हालांकि, आरोपित पक्ष की ओर से घटना की अलग कहानी बताई गई। उसके अनुसार महिला चापाकल पर पानी लेने गई थी, जहां अचानक अचेत होकर गिर गई। स्वजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मां-बहन फरार

मामले में आरोपित के पिता, मां और बहन को भी आरोपित बनाया गया था। पिता को जमानत मिल चुकी है, जबकि मां और बहन फरार हैं।

प्राथमिकी दर्ज होने के करीब आठ वर्ष बाद 2015 में जहानाबाद कोर्ट ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया।

इसके बावजूद संबंधित आरोपित की गिरफ्तारी करीब पांच माह पहले हुई। करीब दो दशक पुराने इस मामले में कार्रवाई की रफ्तार पर सवाल भी उठते रहे हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपित की ओर से दावा किया गया कि घटना के समय उसकी उम्र 17 वर्ष थी। उम्र के इस दावे ने मामले की कानूनी दिशा बदल दी।

मामले को किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत ले जाया गया और इसी क्रम में उसे काको जेल से औरंगाबाद स्थित सुरक्षित स्थान भेजा गया।

क्या है सुरक्षित स्थान?

इसे बाल सुधार गृह से अलग माना जाता है। बाल सुधार गृह में कानून का उल्लंघन करने के आरोपित बच्चों को रखा जाता है। 16 से 18 वर्ष के उन किशोरों को सुरक्षित स्थान में रखा जाता है, जिन पर हत्या या दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के आरोप हों।

दूसरी शादी कर चुका है आरोपी

मृतका के परिवार के अनुसार उसका एक पुत्र आशीष रंजन है, जो अब बालिग है और अपने नाना के साथ रहता है। मृतका का मायका अरवल जिले में है। आरोपित ने बाद में दूसरी शादी भी की, जिससे एक बेटी है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article नेहा झा को 25 दिन बाद मिली बेल, बिहार जा रही ट्रेन से शराब तस्करी करने में हुई थी अरेस्ट
Next Article मोहम्मद इस्लाम के हाथों सजेगा मां का दरबार, रोहतास के करगहर में कोलकाता की तर्ज पर बनेगा भव्य पंडाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश
September 28, 2026
नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा
September 28, 2026
Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?
September 28, 2026
बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
September 28, 2026

You Might Also Like

बिहार

नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा

By AMRIT RAJ
बिहारपटनामौसम

Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?