उप विकास आयुक्त ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
साहिबगंज। संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल के बरहेट प्रखंड आगमन पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त ने आयुक्त को साहिबगंज जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उनकी वर्तमान स्थिति की संक्षिप्त जानकारी साझा की।
आयुक्त के बरहेट आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके दौरे से प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने और विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में सकारात्मक संदेश मिला है।



