सूरत से मजदूरी कर घर लौटे सोनू रविदास को सांप ने काट लिया. मंगलहाट के पास हुई इस घटना के बाद उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
.
प्रतिनिधि, मंगलहाट. राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट के निकट डेढ़गामा गांव निवासी श्रवण रविदास के 19 वर्षीय इकलौते बेटे सोनू रविदास की सांप के काटने से हालत नाजुक हो गयी. घटना सोमवार देर शाम की है.सूरत में मजदूरी करता था सोनू
जानकारी के अनुसार, सोनू कई वर्षों से सूरत में मजदूरी कर रहा था. दो दिन पहले ही वह घर लौटा था. परिवार के लोग उसके घर लौटने से खुश थे, लेकिन सोमवार की देर शाम अचानक हादसा हो गया.
घर के बगल के रास्ते पर सांप ने काटा
सोमवार की देर शाम घर के बगल के रास्ते से गुजरने के दौरान जहरीले सांप ने सोनू को काट लिया. घटना के बाद परिजन परेशान हो गये और उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की.
टोटो से अस्पताल पहुंचे परिजन
परिजन सोनू को टोटो से राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया. सांप के काटने के बाद उसकी हालत नाजुक बतायी गयी.



