उधवा। राधानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार दोनों आरोपितों को पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 256/26 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अमानत के कुदरत टोला निवासी अशराफुल इस्लाम के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज है। वहीं थाना कांड संख्या 321/26 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त उत्तरी बेगमगंज के काशी नाथ टोला निवासी उत्तम गोस्वामी के विरुद्ध भी सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपितों के घरों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment



