• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > संपत्ति की घोषणा नहीं करने पर 300 पुलिस अधिकारियों की प्रोन्नति पर संकट, झारखंड में राज्य सेवा के 700 अफसर भी फंसे

संपत्ति की घोषणा नहीं करने पर 300 पुलिस अधिकारियों की प्रोन्नति पर संकट, झारखंड में राज्य सेवा के 700 अफसर भी फंसे

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/16 at 11:59 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

झारखंड में एचआरएमएस पोर्टल बंद होने से 300 कनीय पुलिस अधिकारियों और राज्य सेवा के सैकड़ों की प्रोन्नति लटक गई है क्योंकि वे अपनी संपत्ति की घोषणा नहीं कर पा रहे हैं। वित्त मंत्री के हस्तक्षेप के बावजूद कार्मिक सचिव पोर्टल खोलने से इनकार कर रहे हैं।

रांची। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो की बेरुखी से राज्य के 300 कनीय पुलिस अधिकारियों की प्रोन्नति लटक जाएगी। इसका मूल कारण राज्य सरकार के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) या मानव संपदा पोर्टल बंद होना है।

Contents
शासन-प्रशासन संवेदनशीलता से चलता है, हठधर्मिता से नहीं: राधाकृष्ण किशोरकार्मिक सचिव ने नहीं रखा अपना पक्ष

इसके चलते ये एएसआई से पुलिस निरीक्षक तक के ये 300 पदाधिकारी अपनी संपत्ति की घोषणा नहीं कर पा रहे हैं। जब तक ये अपनी संपत्ति घोषित नहीं करेंगे, तब तक इनका एनुअल कांफिडेंशियल रिपोर्ट (एसीआर) या वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन नहीं लिखा जा सकेगा।

यह नहीं होने से इन अधिकारियों की प्रोन्नति पर विचार नहीं हो सकेगा। इसका असर यह होगा कि इनका जूनियर इनसे सीनियर हो जाएगा। अभी कुछ दिनों के भीतर ही प्रस्तावित प्रोन्नति बोर्ड की बैठक में इनकी प्रोन्नति पर विचार नहीं हो सकेगा।

पीड़ित पुलिस अधिकारियों की समस्या से अवगत होकर वित्त योजना एवं विकास, वाणिज्य कर तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भी कार्मिक सचिव से बुलाकर बात की और कहा कि अगर एचआरएमएस पोर्टल खोलने में कोई वैधानिक कठिनाई है तो उसे लिखित रूप से अवगत कराने को कहा, लेकिन कार्मिक सचिव ने पोर्टल खोलने से इंकार किया और लिखित में उन्हें कोई जवाब भी नहीं दिया।

इतना ही नहीं, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अनुशंसा को भी कार्मिक सचिव ने नहीं माना। उनकी इस बेरुखी से कनीय पुलिस पदाधिकारी आक्रोशित हैं। कार्मिक विभाग का कहना है कि झारखंड में राज्य सेवा के भी 700 से ज्यादा अफसरों व कर्मियों पर इस मामले में फंसे है। पोर्टल को दोबारा खोलने पर सबके लिए आसान नहीं होगा।

radha krishn letter

शासन-प्रशासन संवेदनशीलता से चलता है, हठधर्मिता से नहीं: राधाकृष्ण किशोर

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि माओवादी विरोधी अभियान सहित अन्य कई तरह की व्यस्तता के चलते ही पदाधिकारियों ने एचआरएमएस पोर्टल पर अपनी संपत्ति की जानकारी नहीं दी है। यह पोर्टल वर्ष में सिर्फ एक बार जनवरी-फरवरी में ही खोलने संबंधित प्रविधान नियमावली में नहीं है।

अगर कोई पदाधिकारी अपनी संपत्ति की घोषणा पोर्टल पर करना चाहता है तो इसमें क्या वैधानिक कठिनाई है। वित्त मंत्री के अनुसार उन्होंने मुख्य सचिव से पत्राचार कर यह बताया है कि उन्होंने कार्मिक सचिव को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर भी इसकी जानकारी ली थी, जिसमें कार्मिक सचिव ने भी कहा कि एचआरएमएस पोर्टल वर्ष के बीच में नहीं खोलने का कोई प्रविधान नहीं है।

कार्मिक सचिव ने मंत्री से यही बताया कि अगर वे पोर्टल खोल देंगे तो वैसे पदाधिकारियों की आदत बन जाएगी। ऐसे में एचआरएमएस पोर्टल सालभर खुला रखना पड़ेगा। इसपर मंत्री ने कहा कि अगर सालभर पोर्टल खुला ही रहेगा तो क्या प्रशासनिक क्षति होगी, इसपर कार्मिक सचिव ने पोर्टल खोलने से साफ इंकार किया।

मंत्री ने कहा है कि शासन-प्रशासन संवेदनशीलता से चलता है हठधर्मिता से नहीं। उन्होंने मुख्य सचिव से इसकी समीक्षा कर, इसपर आदेश-निर्देश जारी करने को कहा है।

कार्मिक सचिव ने नहीं रखा अपना पक्ष

इस पूरे मामले में दैनिक जागरण ने कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो से दूरभाष पर संपर्क का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने काल नहीं उठाया। इतना ही नहीं, उन्होंने वाट्सएप संदेश पर भी अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसके चलते उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। आधिकारिक प्रतिक्रिया आने पर दिया जाएगा।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सिपाही बहाली मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने जेएसएससी से मांगा जवाब, अभी भी 1518 पद रिक्त
Next Article बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने CEC ज्ञानेश कुमार को दी ‘बाबा ज्ञानेश्वरानंद’ की उपाधि, मतदाता सूची विवाद पर तंज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कहीं 1883 की परंपरा, तो कहीं चट्टान काटकर बने मंदिर में 1826 से पूजी जा रही हैं मां दुर्गा
October 16, 2026
रांची में दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए रात भर चलेंगी सिटी बसें, निःशुल्क आश्रयगृह भी उपलब्ध
October 16, 2026
CISF का बड़ा फैसला: रांची के नियंत्रण में कोल सेक्टर, स्टील और पावर सेक्टर के लिए भी तय होगी जिम्मेवारी
October 16, 2026
रांची: CCL परियोजना से कोयला ले जा रही महिलाओं से दुर्व्यवहार! सीआईएसएफ के जवान पर आरोप
October 16, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

रांची में कहीं 1883 की परंपरा, तो कहीं चट्टान काटकर बने मंदिर में 1826 से पूजी जा रही हैं मां दुर्गा

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

रांची में दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए रात भर चलेंगी सिटी बसें, निःशुल्क आश्रयगृह भी उपलब्ध

By Priyanka Kumari
झारखंड

CISF का बड़ा फैसला: रांची के नियंत्रण में कोल सेक्टर, स्टील और पावर सेक्टर के लिए भी तय होगी जिम्मेवारी

By Priyanka Kumari
झारखंड

रांची: CCL परियोजना से कोयला ले जा रही महिलाओं से दुर्व्यवहार! सीआईएसएफ के जवान पर आरोप

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?