डुगडुगी बजाकर न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश, समय पर उपस्थित नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी
बरहेट/साहिबगंज। बरहेट थाना पुलिस ने मंगलवार को पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी अभियुक्त के घर इश्तिहार चस्पा किया। पुलिस ने डुगडुगी बजाकर आरोपी को शीघ्र न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया।
पुलिस के अनुसार, बरहेट थाना कांड संख्या 91/26 में पोक्सो एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त कालीद गांव निवासी अल्फाज अंसारी, पिता स्व. यूसुफ अंसारी के घर न्यायालय से निर्गत इश्तिहार चस्पा किया गया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं आरोपी के परिजनों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। साथ ही परिजनों से भी आरोपी को न्यायालय में हाजिर होने की सूचना देने को कहा गया। पुलिस के अनुसार, यदि आरोपी न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए निर्धारित समय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



