• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • रांची
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > रांची एयरपोर्ट पर ‘यात्री सेवा अभियान’: 24 दिन तक मिलेगी बेहतर सुविधा और मुस्कान भरी सेवा, पढ़ें शेड्यूल

रांची एयरपोर्ट पर ‘यात्री सेवा अभियान’: 24 दिन तक मिलेगी बेहतर सुविधा और मुस्कान भरी सेवा, पढ़ें शेड्यूल

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/16 at 5:25 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 24 दिवसीय ‘यात्री सेवा अभियान’ चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ, सफाई, सुरक्षा और विनम्र व्यवहार के साथ एक सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

 रांची। बिरसा मुंडा विमानपत्तन, रांची से यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ‘यात्री सेवा अभियान 2026’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत यात्रियों को सफाई, सुरक्षा, सुगम यात्रा और विनम्र व्यवहार के साथ सुविधाजनक अनुभव देने पर जोर रहेगा। एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अभियान का संदेश है, ‘सेवा और संकल्प, मुस्कान के साथ सेवा’।

Contents
झारखंड की संस्कृति से होंगे परिचितस्वच्छता में सहभागिता से विकसित भारत की ओर बढ़ेगा रांची एयरपोर्टएयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों का होगा सौंदर्यीकरण‘कबाड़ से जुगाड़’ से बढ़ेगी रचनात्मकता

अभियान के दौरान पार्किंग, टैक्सी, आटो और सार्वजनिक परिवहन की जानकारी के लिए दिशा-सूचक पट्टिकाओं की समीक्षा होगी। यात्रियों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए प्राथमिकता सीट, व्हीलचेयर, रैंप, लिफ्ट और सुगम शौचालय की जांच की जाएगी। इससे विशेष सहायता की जरूरत वाले यात्रियों को टर्मिनल में आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों के सामान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सामान पट्टियों, ट्रालियों और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था देखी जाएगी। पेयजल केंद्रों, जलशुद्धिकरण संयंत्रों और जल एटीएम की जांच होगी। डिजीयात्रा, निःशुल्क वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग और डिजिटल सहायता को बढ़ावा दिया जाएगा।

29 सितंबर को यात्रियों की शिकायतों और सुझावों के समाधान पर विशेष ध्यान रहेगा। एयरसेवा, शिकायत पोर्टल और प्रतिक्रिया क्यूआर कोड के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा की जाएगी।

झारखंड की संस्कृति से होंगे परिचित

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर झारखंड की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पर्यटन को प्रदर्शित किया जाएगा। दो अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा। पांच अक्टूबर को चिकित्सकीय और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा होगी, जबकि छह अक्टूबर को कर्मचारियों को विनम्र व्यवहार और संवेदनशील संवाद का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नौ अक्टूबर को सभी सुविधाओं की व्यापक जांच और 10 अक्टूबर को अभियान का समापन होगा। एयरपोर्ट प्रबंधन का उद्देश्य अभियान के दौरान किए गए सुधारों को आगे भी जारी रखना है, ताकि यात्रियों को नियमित रूप से बेहतर सेवा मिल सके।

स्वच्छता में सहभागिता से विकसित भारत की ओर बढ़ेगा रांची एयरपोर्ट

स्वच्छता केवल सफाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ बिरसा मुंडा विमानपत्तन, रांची में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है।

एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बुधवार को अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता के साथ जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सफाई मित्रों के कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी।

एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों का होगा सौंदर्यीकरण

अभियान के तहत चिन्हित स्थानों की समयबद्ध सफाई, सुधार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। एयरपोर्ट के आसपास के उपयुक्त क्षेत्रों को भी स्वच्छ और सुंदर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर संवाद, जागरूकता कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

अभियान में आम लोगों को चार प्रकार के कचरा पृथक्करण, घटाएं-फिर उपयोग करें-पुनर्चक्रण (आरआरआर) और प्लास्टिक मुक्त गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर स्वच्छता और पर्यटन को जोड़कर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। वहीं, दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे।

‘कबाड़ से जुगाड़’ से बढ़ेगी रचनात्मकता

स्वच्छता से समृद्धि अभियान के तहत कचरे को बेकार वस्तु नहीं, बल्कि उपयोगी संसाधन के रूप में देखने की सोच विकसित की जाएगी। ‘कचरे से संपदा’, ‘कबाड़ से जुगाड़’ और ‘कबाड़ से कला’ जैसी गतिविधियों के साथ पुनर्चक्रण करने वालों की बैठक आयोजित करने पर जोर रहेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन का उद्देश्य स्वच्छता को एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की निरंतर आदत बनाना है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पोटका में रफ्तार का कहर: आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, हादसे में एक की जान गई, एक की हालत नाजुक
Next Article कुख्यात शूटर सागर सिंह निरसा मुठभेड़ में गिरफ्तार, नीरज सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में ED का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में एक साथ छापामारी; पटना में भी पहुंची टीम
September 17, 2026
रांची से निकला क्रिकेट का नया हीरा, शिखर मोहन रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में शामिल; ऋषभ पंत संग जमाएंगे धाक
September 17, 2026
जंगल में हथियार छोड़े, रिश्तेदारों के घर छिपकर बदला ठिकाना… आखिरी चाल में मात खा गया नक्सली असीम
September 17, 2026
कृषि योजनाओं में सुस्ती पर भड़के झारखंड के कृषि निदेशक, बीजों के वितरण और एफपीओ अनुदान में तेजी के निर्देश
September 17, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में ED का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में एक साथ छापामारी; पटना में भी पहुंची टीम

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

रांची से निकला क्रिकेट का नया हीरा, शिखर मोहन रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में शामिल; ऋषभ पंत संग जमाएंगे धाक

By AMRIT RAJ
धनबादझारखंड

जंगल में हथियार छोड़े, रिश्तेदारों के घर छिपकर बदला ठिकाना… आखिरी चाल में मात खा गया नक्सली असीम

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

कृषि योजनाओं में सुस्ती पर भड़के झारखंड के कृषि निदेशक, बीजों के वितरण और एफपीओ अनुदान में तेजी के निर्देश

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?