• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > रांची में दुर्गापूजा पर नहीं लगेगा जाम, शहर के प्रमुख मार्गों से हटेंगे अनावश्यक कट्स; पुलिस रहेगी अलर्ट

रांची में दुर्गापूजा पर नहीं लगेगा जाम, शहर के प्रमुख मार्गों से हटेंगे अनावश्यक कट्स; पुलिस रहेगी अलर्ट

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/20 at 8:48 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची। दुर्गापूजा के दौरान शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य एवं व्यस्त मार्गों से अनावश्यक कट्स हटाने, अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा रोकने, पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रबंधन को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया है। 

Contents
अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा रोकने पर जोरसभी वार्डों में वेंडर मार्केट के लिए जगह होगी चिन्हितअवैध पार्किंग पर कार्रवाईबेतरतीब केबल और सड़क के गड्ढों पर सख्तीखाली सरकारी जमीन की सूची बनाने का निर्देश

प्रमुख पूजा पंडालों और जाम वाले क्षेत्रों को पहले से चिन्हित कर विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने को कहा गया है। इन मामलों को लेकर निर्देश जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, पार्किंग, विधि-व्यवस्था और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने को कहा। अनधिकृत कट्स की सूची तैयार करने का निर्देश दिया

उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र के प्रमुख और व्यस्त मार्गों को चिन्हित कर वहां बने अनधिकृत कट्स की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। यातायात के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न करने वाले अनावश्यक कट्स को प्राथमिकता के आधार पर हटाने को कहा गया। 

उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान शहर में वाहनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में पहले से जाम वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा रोकने पर जोर

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां दोबारा अतिक्रमण नहीं होने दिया जाए। इसके लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। ऐसे स्थानों पर माइकिंग के माध्यम से लोगों को अतिक्रमण नहीं करने की जानकारी देने का भी निर्देश दिया गया।

सभी वार्डों में वेंडर मार्केट के लिए जगह होगी चिन्हित

शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में वेंडर मार्केट के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। नगर निगम को संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया, ताकि फुटपाथ और सड़क किनारे अनियमित तरीके से दुकान लगाने की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।

अवैध पार्किंग पर कार्रवाई

प्रमुख चौक-चौराहों, व्यस्त मार्गों और जाम वाले क्षेत्रों में अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अनधिकृत कब्जे और यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आटोमैटिक चालान की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

बेतरतीब केबल और सड़क के गड्ढों पर सख्ती

बिजली के खंभों पर बेतरतीब तरीके से लगे केबल को हटाने के लिए कार्यपालक विद्युत अभियंता को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। वहीं, गेल के अधिकारियों को सड़क पर कार्य पूरा होने के बाद गड्ढों को भरकर सड़क को पूर्व स्थिति में लाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर कार्य के बाद किसी भी प्रकार की अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी।

खाली सरकारी जमीन की सूची बनाने का निर्देश

रांची के शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध खाली सरकारी भूमि को चिन्हित कर सूची तैयार करने का निर्देश संबंधित अंचल अधिकारियों को दिया गया। भविष्य में जनोपयोगी और विकासात्मक परियोजनाओं के लिए सरकारी भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था धनंजय, उपसमाहर्ता भूमि मुकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश, पथ निर्माण एवं विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी और अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जज साहब ट्रेडमिल पर लगाएंगे दौड़, झंझारपुर कोर्ट के आवासीय परिसर में खुली व्यायामशाला
Next Article बिना टेंडर TDPL को मिला JPSC परीक्षा संचालन का काम, झारखंड में CID ने खोली घोटाले की पोल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवहर में जमीन विवाद में 3 साल की बच्ची की ईंट से कूचकर हत्या, पड़ोसी महिला पर आरोप
September 20, 2026
पूर्वी चंपारण: पताही में 300 परिवारों को जीविका दिलाएगी शौचालय की सौगात, खुले में शौच से मिलेगी मुक्ति
September 20, 2026
सुदिव्य कुमार के विभाग अब CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना
September 20, 2026
करियर को लेकर छात्रों की उलझन दूर करेंगी वैशाली कलेक्टर की ये बातें, बताया पढ़ाई का सही तरीका
September 20, 2026

You Might Also Like

रांचीझारखंड

सुदिव्य कुमार के विभाग अब CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का ऐसा रिकॉर्ड, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे! हत्या से लेकर रंगदारी तक… 44 मामले है दर्ज

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

टिकट किराया नहीं बढ़ा, फिर भी महंगा होगा हवाई सफर; IndiGo ने एक्स्ट्रा बैगेज समेत कई शुल्क बढ़ाए

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

करम पर्व से पहले रांची के 298 सरना स्थलों की बदलेगी तस्वीर, सफाई से लेकर रोशनी-पेयजल तक नगर निगम की तैयारी

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?