उधवा। उधवा में याकूना इलेक्ट्रिक व्हीकल के नए शोरूम का उद्घाटन गुरुवार को राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने शोरूम संचालक अब्दुल हन्नान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बढ़ती ईंधन कीमतों से राहत दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उधवा में शोरूम खुलने से स्थानीय लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों के विकल्प आसानी से उपलब्ध होंगे। शोरूम संचालक अब्दुल हन्नान ने बताया कि यहां इलेक्ट्रिक स्कूटर के विभिन्न मॉडल उपलब्ध हैं। ग्राहकों को वाहनों की खरीद से संबंधित आवश्यक जानकारी और सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली, कांग्रेस जिला महासचिव ऐनुल हक, यासीन शेख, मतिउर रहमान, मैनुल हक, तजरुल शेख, हारून रशीद, सकल हेंब्रम एवं हफीजुर्रहमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



