• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड में माओवादियों का ‘खेल’ खत्म: 1 करोड़ का इनामी असीम मंडल बंगाल में कर सकता है सरेंडर

झारखंड में माओवादियों का ‘खेल’ खत्म: 1 करोड़ का इनामी असीम मंडल बंगाल में कर सकता है सरेंडर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/12 at 1:09 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल बंगाल में आत्मसमर्पण कर सकता है।

  1. एक करोड़ का इनामी असीम मंडल बंगाल में करेगा आत्मसमर्पण।
  2. उसके दस्ते के तीन सदस्य पहले ही बंगाल में कर चुके सरेंडर।
  3. झारखंड में अब केवल 14 वांटेड माओवादी ही शेष।

राज्य ब्यूरो, रांची। एक करोड़ का इनामी असीम मंडल तथा अन्य बचे हुआ माओवादी भी बंगाल में आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

इस माओवादी के दस्ते के तीन सदस्यों 15 लाख का इनामी रामप्रसाद मार्डी, उसकी पत्नी दस लाख की इनामी मीता उर्फ नयनतारा व एक अन्य महिला माओवादी बुलु उर्फ गौरी ने बंगाल के बांकुड़ा में ही आत्मसमर्पण कर दिया था।

इन तीनों ही माओवादियों से असीम मंडल का पता लगाने के लिए झारखंड पुलिस की एक टीम बंगाल में है। झारखंड पुलिस को सूचना मिली है कि जल्द ही असीम मंडल भी बंगाल में आत्मसमर्पण कर सकता है।

उसके दस्ते के झारखंड-बंगाल सीमा पर होने की खुफिया जानकारी मिलती रही थी। तीन सदस्यों के आत्मसमर्पण के बाद असीम मंडल का भी खेल समाप्त ही माना जा रहा है।

पूरे झारखंड में माओवादियों की अद्यतन स्थिति पर बात करें तो राज्य में अब सभी संगठनों के कुल 14 वांटेड माओवादी ही बचे हैं, जिनकी तलाश चल रही है।

बताया जा रहा है कि ये वांटेड माओवादी झारखंड छोड़ चुके हैं और पड़ोसी राज्यों में भाग चुके हैं। उन्हें यह आशंका है कि झारखंड पुलिस उन्हें खोज निकालेगी।

इन 14 वांटेड माओवादियों में भाकपा माओवादी संगठन के नौ, तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के तीन व पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के दो माओवादी शामिल हैं।

भाकपा माओवादियों में एक करोड़ का एक, 15 लाख का एक, दस लाख का तीन, पांच लाख का तीन व दो लाख का एक एक इनामी वांटेड माओवादी शामिल है।

इसी तरह टीएसपीसी में 25 लाख का एक, दस लाख का एक व एक लाख का एक इनामी माओवादी वांटेड है। पीएलएफआई में भी दो लाख का एक व एक लाख का एक इनामी माओवादी अब तक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बरहरवा में खाद दुकानों पर अचानक पहुंची कृषि विभाग की टीम, स्टॉक से लेकर बिक्री रिकॉर्ड तक खंगाला
Next Article 88 डिग्री पर उबलता पानी, फिर भी नहाने के लिए उमड़ती है भीड़; हजारीबाग के सूर्यकुंड का क्या है रहस्य?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,098 मामलों का निपटारा, 8.06 करोड़ रुपये की समझौता राशि
September 12, 2026
सहरसा में मिड-डे मील खाने से 24 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, थाली में दिखी छिपकली
September 12, 2026
फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी और ब्लैकमेलिंग: किशनगंज के सिपाही को पत्नी और ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर पीटा
September 12, 2026
बढ़ती गंगा को लेकर प्रशासन सतर्क, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज
September 12, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,098 मामलों का निपटारा, 8.06 करोड़ रुपये की समझौता राशि

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बढ़ती गंगा को लेकर प्रशासन सतर्क, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

आत्महत्या रोकथाम को लेकर साहिबगंज में निकली जागरूकता रैली

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

गर्व के पल: साहिबगंज कॉलेज में कॉन्फ्रेंस हॉल का हुआ उद्घाटन

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?