• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड का रेवेन्यू कलेक्शन बेपटरी, 5 माह में हासिल हुआ महज एक-तिहाई लक्ष्य, जानिए कहां फंसा गणित?

झारखंड का रेवेन्यू कलेक्शन बेपटरी, 5 माह में हासिल हुआ महज एक-तिहाई लक्ष्य, जानिए कहां फंसा गणित?

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/01 at 3:50 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

झारखंड का चालू वित्तीय वर्ष का राजस्व संग्रह उम्मीद से काफी नीचे है. 31 अगस्त तक कुल संग्रह में 15.14% की गिरावट आई है, जिसमें जीएसटी संग्रह 23.23% कम हुआ है. जानिए इस बड़ी गिरावट के कारण और इसका असर.

रांची : झारखंड सरकार के राजस्व और वाणिज्य कर संग्रह (Commercial Tax Collection) के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है. 31 अगस्त 2026 तक राज्य के कुल वाणिज्य कर संग्रह में पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.14 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है. वाणिज्य कर विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अगस्त तक राज्य को कुल 8,172.70 करोड़ रुपये का ही राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 9,630.40 करोड़ रुपये था. चालू वित्तीय वर्ष के लिए तय 24,000 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य का महज 34.05 प्रतिशत ही हासिल हो सका है.

Contents
जीएसटी संग्रह 23.23% घटाइलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में 46% की गिरावटअगस्त तक राजस्व संग्रह की स्थिति

जीएसटी संग्रह 23.23% घटा

विभाग के लिए सबसे बड़ी चिंता का कारण जीएसटी संग्रह में आई कमी है. अगस्त तक कुल जीएसटी संग्रह 4,896.83 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (6,378.21 करोड़ रुपये) के मुकाबले 23.23 प्रतिशत कम है. जीएसटी में इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह आईजीएसटी (IGST) सेटलमेंट में 57.10% की भारी कमी होना है. पिछले वर्ष अगस्त तक राज्य को आईजीएसटी सेटलमेंट से 2,262.94 करोड़ रुपये मिले थे, जो इस वर्ष घटकर मात्र 970.78 करोड़ रुपये रह गए हैं. वहीं, सामान्य जीएसटी संग्रह में भी 4.60 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है.

इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में 46% की गिरावट

जीएसटी में गिरावट के विपरीत वैट (VAT) संग्रह में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वैट से सरकार को 2,938.40 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जो पिछले वर्ष से 10.89 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, वैट की बढ़त के बावजूद अन्य गैर-जीएसटी मदों के खराब प्रदर्शन ने कुल संग्रह को प्रभावित किया. झारखंड इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी (JED) में 46.66 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई और संग्रह 564.57 करोड़ रुपये से घटकर 301.16 करोड़ रुपये पर आ गया. वहीं झारखंड प्रोफेशन टैक्स (JPT) में भी 4.14 प्रतिशत की कमी आई है.

अगस्त तक राजस्व संग्रह की स्थिति

  • कुल लक्ष्य : 24,000 करोड़ रुपये
  • अगस्त तक कुल संग्रह : 8,172.70 करोड़ रुपये
  • लक्ष्य प्राप्ति : 34.05 प्रतिशत
  • कुल जीएसटी : 4,896.83 करोड़ रुपये
  • जीएसटी में गिरावट : 23.23 प्रतिशत
  • आईजीएसटी सेटलमेंट : 970.78 करोड़ रुपये
  • आईजीएसटी सेटलमेंट में गिरावट : 57.10 प्रतिशत
  • कुल गैर-जीएसटी : 3,275.87 करोड़ रुपये
  • गैर-जीएसटी वृद्धि : 0.73 प्रतिशत
  • वैट संग्रह : 2,938.40 करोड़ रुपये
  • वैट वृद्धि : 10.89 प्रतिशत
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बारिश से पतरातू डैम का जलस्तर उफान पर, 4 फाटक खुले; 1330 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
Next Article जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग समेत 9 मुद्दों पर पुलिस एसोसिएशन का 8 सितंबर से होगा आंदोलन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोपालगंज-सीवान का कुख्यात अपराधी गुजरात से गिरफ्तार, 2 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
September 1, 2026
25 हजार राशन डीलर आर्थिक संकट में! लंबित कमीशन नहीं मिला तो दी राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
September 1, 2026
आदर्श हत्याकांड में छह आरोपी किशोर घोषित, भेजे गये दुमका बाल सुधार गृह : परिजनों में मायूसी
September 1, 2026
SIR सुनवाई को लेकर उमड़ी भीड़, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे मतदाता
September 1, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

25 हजार राशन डीलर आर्थिक संकट में! लंबित कमीशन नहीं मिला तो दी राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

आदर्श हत्याकांड में छह आरोपी किशोर घोषित, भेजे गये दुमका बाल सुधार गृह : परिजनों में मायूसी

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

SIR सुनवाई को लेकर उमड़ी भीड़, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे मतदाता

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

छत तोड़कर 9 हजार रुपये उड़ा ले गये चोर : राजमहल में SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?