• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > झारखंड को मिला पहला गोल्ड,साहिबगंज के एमानुएल ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण|

झारखंड को मिला पहला गोल्ड,साहिबगंज के एमानुएल ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/26 at 11:40 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

साहिबगंज के एमानुएल किस्कू ने 80 मीटर हर्डल्स में 10.10 सेकेंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता. झारखंड को मिली पहली बड़ी सफलता.

साहिबगंज. साहिबगंज के एमानुएल किस्कू ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए नया इतिहास रच दिया है. चेन्नई में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एमानुएल ने 80 मीटर हर्डल्स में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने फाइनल में 10.10 सेकेंड का समय निकालकर अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर किया और झारखंड को प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक दिलाया. प्रतियोगिता 23 से 27 अक्टूबर तक तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हो रही है.

Contents
पहले हिट में रिकॉर्ड, फाइनल में अपने ही प्रदर्शन को पछाड़ाकेरल को रजत, बिहार के रोहित राज को कांस्यअधिकारियों और खेल जगत ने दी बधाई

पहले हिट में रिकॉर्ड, फाइनल में अपने ही प्रदर्शन को पछाड़ा

खेल विभाग, झारखंड सरकार की ओर से स्थानीय सिदो-कान्हू स्टेडियम में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज के प्रशिक्षु एमानुएल राजस्थान इंटर विद्यालय के छात्र हैं. वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल-2 कोच योगेश यादव के प्रशिक्षण में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की.

80 मीटर हर्डल्स में पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड बिहार के रोहित राज के नाम था. उन्होंने 11 अक्टूबर 2025 को भुवनेश्वर में आयोजित 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 10.28 सेकेंड का समय निकालकर यह रिकॉर्ड बनाया था. एमानुएल ने इस बार हिट में 10.17 सेकेंड का समय निकालकर पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इसके बाद सेमीफाइनल में 10.22 सेकेंड का समय दर्ज किया और फाइनल में 10.10 सेकेंड के साथ अपना ही रिकॉर्ड सुधार लिया.

केरल को रजत, बिहार के रोहित राज को कांस्य

80 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में एमानुएल किस्कू ने 10.10 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता. केरल के गौरीश विनय ने 10.11 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि बिहार के रोहित राज 10.26 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे.

अधिकारियों और खेल जगत ने दी बधाई

एमानुएल किस्कू की इस उपलब्धि पर जिले के उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक संजय कुमार और जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार ने बधाई दी.

इसके अलावा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव, ओम ततसत, सचिव माधव चंद्र घोष, संतोष कुमार उर्फ टिंकू, मृत्युंजय राय, कोच अशोक साहनी, निमाई चौधरी, खेल शिक्षक राकेश कुमार राका, नवनीत कुमार सोनू, वीरेंद्र कुमार, आदित्य कुमार और बमबम कुमार समेत जिले के लोगों ने एमानुएल और उनके कोच योगेश यादव को राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मिर्जाचौकी हाट में गंदगी का अंबार, शुल्क वसूली जारी लेकिन सफाई नदारद|
Next Article Placement News: JUT के छात्रों की बल्ले-बल्ले, 62 का चयन; मिलेगा आकर्षक पैकेज|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्व उप निरीक्षक की हत्या के विरोध में झारखंड में आंदोलन का ऐलान
October 27, 2026
माहवारी स्वच्छता और बालिका सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
October 27, 2026
हावड़ा जीआरपीएस चोरी मामले में फरार आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा
October 27, 2026
राधानगर और बोरियो थाना को मिले नए प्रभारी, अपराध नियंत्रण पर रहेगा जोर
October 27, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

राजस्व उप निरीक्षक की हत्या के विरोध में झारखंड में आंदोलन का ऐलान

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

माहवारी स्वच्छता और बालिका सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

हावड़ा जीआरपीएस चोरी मामले में फरार आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

राधानगर और बोरियो थाना को मिले नए प्रभारी, अपराध नियंत्रण पर रहेगा जोर

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?