• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > औद्योगिक प्रदूषण पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, फैक्ट्रियों की साल में दो बार होगी जांच

औद्योगिक प्रदूषण पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, फैक्ट्रियों की साल में दो बार होगी जांच

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/14 at 3:56 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी याचिका पर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) को नियमित और प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए हैं।

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने रामगढ़ में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) को नियमित और प्रभावी निगरानी के निर्देश दिया है। खंडपीठ ने 27 अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सोमवार को फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि फिलहाल दोनों औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ पर्यावरण कानून के लगातार उल्लंघन का कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन निगरानी व्यवस्था में कमियां सामने आई है। अदालत ने जेएसपीसीबी के क्षेत्रीय पदाधिकारी, हजारीबाग को बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड और दयाल स्टील लिमिटेड की साल में दो बार जांच करने का निर्देश दिया है।

दोनों इकाइयों में कम से कम एक निरीक्षण बिना पूर्व सूचना के होगा। जांच में चिमनी से निकलने वाले उत्सर्जन, अपशिष्ट और प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की कार्यप्रणाली शामिल होगी। निरीक्षण की रिपोर्ट दो सप्ताह में बोर्ड के सदस्य सचिव को देनी होगी।

कोर्ट ने दोनों इकाइयों के सतत उत्सर्जन निगरानी सिस्टम को बोर्ड के सर्वर से जोड़कर रखने का निर्देश दिया है। 48 घंटे से अधिक समय तक प्रदूषण स्तर निर्धारित सीमा से ऊपर रहने पर सात दिनों के भीतर शो-काज नोटिस जारी करना होगा।

खंडपीठ ने कहा कि पर्यावरणीय नुकसान किसी जिले की सीमा तक सीमित नहीं रहता है। प्रदूषण का प्रभाव दूर-दराज के क्षेत्रों और लोगों तक पहुंच सकता है।विवा इंटरनेशनल स्कूल के आसपास पानी में फ्लोराइड, टीडीएस और नाइट्रेट की मात्रा निर्धारित सीमा से थोड़ा अधिक मिलने पर अदालत ने तीन महीने में मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से दोबारा जांच का निर्देश दिया है।

दामोदर नदी के मामले में औद्योगिक क्षेत्र के ऊपर और नीचे से भी नमूने लिए जाएंगे। प्रदूषण औद्योगिक इकाइयों से साबित होने पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की कार्रवाई होगी।

कोर्ट ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का हिस्सा है। साथ ही राज्य को चार महीने में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिहार की बाढ़ पर केंद्र का एक्शन, अमित शाह ने CM से की बात; शिवराज के नेतृत्व में 15 जिलों का जायजा लेगी केंद्रीय टीम
Next Article कटिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से 3 नाबालिग समेत म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार, जम्मू ले जाने की थी तैयारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘बिहार की बाढ़ नेचुरल नहीं; मैन-मेड डिजास्टर’, पप्पू यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला
September 14, 2026
कटिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से 3 नाबालिग समेत म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार, जम्मू ले जाने की थी तैयारी
September 14, 2026
बिहार की बाढ़ पर केंद्र का एक्शन, अमित शाह ने CM से की बात; शिवराज के नेतृत्व में 15 जिलों का जायजा लेगी केंद्रीय टीम
September 14, 2026
बिहार में 50 लाख जीविका दीदियां बनी लखपति, केंद्रीय मंत्री को सुनीता ने सुनाई अपनी सक्सेस स्टोरी
September 14, 2026

You Might Also Like

झारखंड

Archery World Cup: 16 साल बाद टूटा रिकॉर्ड; धीरज बने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में देश के पहले पुरुष चैंपियन

By AMRIT RAJ
झारखंड

दिनदहाड़े अपहरण : आदित्यपुर के आशियाना चौक से कार सवार युवक को जबरन ले गए हथियारबंद अपराधी

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

पुलिस के सामने वासेपुर में पिटा गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, भीड़ से उठी एनकाउंटर की आवाज

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

Dhanbad News: बेटे का प्रेम विवाह पिता को था नागवार, साजिश रच बहू की कराई हत्या; सिर कटी युवती के शव का राजफाश

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?