रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच को लेकर क्रिकेट फैंस का उत्साह चरम पर है. धोनी की जर्सी सबसे ज़्यादा लोकप्रिय, जानें कीमत.
IND vs WI Ranchi Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में उत्साह है. स्टेडियम के बाहर खिलाड़ियों की जर्सी और कैप की दुकानें सज गई हैं. मुकाबला देखने पहुंच रहे दर्शक भारतीय टीम की जर्सी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इनमें महेंद्र सिंह धौनी की जर्सी की खास मांग देखने को मिल रही है.
धोनी, विराट और रोहित की जर्सी खरीद रहे फैंस
मैच से पहले स्टेडियम के आसपास जर्सी और कैप बेचने वाले दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं. भारतीय क्रिकेटरों के प्रशंसक अपनी पसंद के खिलाड़ियों की जर्सी खरीद रहे हैं. महेंद्र सिंह धौनी की जर्सी के साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की जर्सी भी उपलब्ध है.
रांची में धौनी की लोकप्रियता को देखते हुए उनकी जर्सी फैंस के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. मैच देखने आने वाले कई दर्शक अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ी के रंग में नजर आने के लिए जर्सी खरीद रहे हैं.
200 से 350 रुपये तक है जर्सी की कीमत
स्टेडियम के बाहर बिक रही भारतीय टीम की जर्सी की कीमत करीब 200 से 350 रुपये तक है. वहीं, टीम इंडिया की कैप 150 रुपये में उपलब्ध है. कीमतों के हिसाब से दर्शक अपनी पसंद और बजट के अनुसार जर्सी या कैप खरीद सकते हैं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर स्टेडियम के आसपास क्रिकेट का माहौल बनने लगा है. टीम इंडिया की जर्सी पहने फैंस अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन करने के लिए तैयार हैं.
रांची में शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच शुक्रवार, 9 अक्टूबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.
रांची में ऐसी हो सकती है भारत की Playing XI
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह.



