• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • #Sahibganj
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > Ethanol नहीं है चीनी की कीमतों की वजह तो फिर क्या है? जानें क्या कहते हैं रांची के कारोबारी

Ethanol नहीं है चीनी की कीमतों की वजह तो फिर क्या है? जानें क्या कहते हैं रांची के कारोबारी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/23 at 3:14 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

त्योहारों के मौसम में चीनी की कीमतों में अचानक आई तेजी ने आम आदमी और छोटे दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है. रांची के व्यापारी चीनी की कीमतों में वृद्धि के पीछे एथनॉल उत्पादन को मुख्य कारण मानने से इनकार कर रहे हैं.

Sugar Price Hike: त्योहारों का मौसम नजदीक है. बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी है, लेकिन इस बार त्योहारों की मिठास पर महंगाई की कड़वाहट भारी पड़ती दिख रही है. चीनी की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने आम लोगों से लेकर चाय, जलेबी और मिठाई बेचने वाले छोटे दुकानदारों तक की चिंता बढ़ा दी है. सबसे बड़ी बात यह है कि पूरे देश में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे इथनॉल को अहम वजह बताया जा रहा है, लेकिन रांची के कारोबारी कुछ और वजह बता रहे हैं. प्रभात खबर की टीम ने राजधानी रांची के अपर बाजार समेत कई प्रमुख बाजारों में चीनी की कीमतों को लेकर पड़ताल की. थोक कारोबारियों के मुताबिक फिलहाल चीनी की कीमत 63 से 64 रुपये प्रति किलो के आसपास है, जबकि खुदरा बाजार में यही चीनी करीब 70 रुपये किलो तक बिक रही है.

Contents
10 साल में पहली बार इतनी तेजी, दुकानदारों में भी चिंताकालाबाजारी से बढ़ी चीनी की कीमतेंबाजार में चीनी की उपलब्धता हुई कमत्योहारों से पहले ग्राहकों की बढ़ी चिंतादुकानदारों पर सीधा असरत्योहारों में मिठाई महंगी होने की आशंका

10 साल में पहली बार इतनी तेजी, दुकानदारों में भी चिंता

रांची में कोकर के कारोबारी रंजीत कुमार का कहना है कि पिछले करीब 10 वर्षों में उन्होंने चीनी की कीमतों में इस तरह की अचानक तेजी नहीं देखी है. कारोबारियों के मुताबिक चीनी के दाम में अचानक बढ़ोतरी ने बाजार के कारोबार को प्रभावित किया है. हालांकि, चीनी की कीमत बढ़ने की वजह को लेकर कारोबारियों की राय अलग-अलग है.

कालाबाजारी से बढ़ी चीनी की कीमतें

अपर बाजार के व्यापारी रवि कुमार ने इथेनॉल उत्पादन को चीनी की कीमत बढ़ने की वजह बताए जाने को अफवाह करार दिया. उन्होंने कहा कि चीनी की कीमतों में तेजी के पीछे कालाबाजारी और बाजार में अन्य कारण ज्यादा जिम्मेदार हो सकते हैं. दूसरे कारोबारी का कहना है कि पैदावार और स्टॉक की स्थिति का भी कीमतों पर असर पड़ा है. उन्होंने कहा कि इथेनॉल का इस कमी में कितना योगदान है, इसे स्पष्ट तौर पर बताना मुश्किल है.

बाजार में चीनी की उपलब्धता हुई कम

गल्ला मार्केट के कारोबार से जुड़े कारोबारियों के मुताबिक, चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण मिलों से बाजार में आने वाली चीनी की उपलब्धता में कमी भी है. उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले बाजार में चीनी की उपलब्धता कम हुई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है. हालांकि, त्योहारों तक चीनी के दाम कम होंगे या इनमें और तेजी आएगी, इसे लेकर अभी स्पष्ट तौर पर कुछ कहना मुश्किल है.

त्योहारों से पहले ग्राहकों की बढ़ी चिंता

चीनी की कीमत बढ़ने से आम ग्राहक भी परेशान हैं. ग्राहकों का कहना है कि त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है और इस दौरान मिठाई की मांग बढ़ती है. ऐसे में चीनी महंगी होने का सीधा असर मिठाई और दूसरे खाद्य सामानों की कीमतों पर पड़ सकता है. ग्राहकों का कहना है कि हाल में गैस की किल्लत और उससे जुड़ी परेशानी का सामना करने के बाद अब चीनी की बढ़ती कीमत ने घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव डाल दिया है.

दुकानदारों पर सीधा असर

चीनी की कीमत बढ़ने का असर सिर्फ घरों की रसोई तक सीमित नहीं है. चाय, जलेबी और मिठाई बेचने वाले फुटपाथ दुकानदार भी इसकी मार झेल रहे हैं. फुटपाथ पर जलेबी बेचने वाले दुकानदार संतोष केसरी ने बताया कि वे रोजाना 10 से 15 किलो तक चीनी का इस्तेमाल करते हैं. कीमत में बढ़ोतरी के कारण उन्हें रोजाना करीब 400 से 600 रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है. दुकानदारों की परेशानी यह भी है कि वे लागत बढ़ने के बावजूद अपने सामान की कीमत तुरंत नहीं बढ़ा सकते. ऐसे में बढ़ी हुई लागत का सीधा असर उनकी कमाई पर पड़ रहा है.

त्योहारों में मिठाई महंगी होने की आशंका

चीनी की कीमतों में यह तेजी ऐसे समय आई है, जब त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. त्योहारों के दौरान मिठाई की मांग बढ़ती है. ऐसे में अगर चीनी की कीमतों में जल्द गिरावट नहीं आई, तो इसका असर मिठाई और दूसरे खाद्य उत्पादों की लागत पर भी पड़ सकता है. फिलहाल, बाजार में चीनी करीब 70 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आने वाले दिनों में चीनी के दाम नीचे आएंगे या त्योहारों के साथ इसकी कीमतों में और उछाल देखने को मिलेगा. चीनी की बढ़ती कीमत ने फिलहाल आम आदमी की रसोई से लेकर छोटे दुकानदारों तक की चिंता बढ़ा दी है. अब नजर इस बात पर है कि सरकार और बाजार की तरफ से कीमतों को नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अंतिम सोमवारी पर तड़के 3:30 बजे खुलेगा पहाड़ी मंदिर का पट, भीड़ बढ़ने पर अरघा से होगा जलाभिषेक
Next Article रियल एस्टेट में पारदर्शिता पर मंथन, रांची में जुटे विशेषज्ञ, झारेरा अध्यक्ष बोले- बिहार मॉडल से सीखेगा झारखंड
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुब्रतो कप में गुमला की बेटियों का कमाल, बिहार को 5-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचीं झारखंड की शेरनियां
August 23, 2026
खान सर ने किसे दी जान से मारने की धमकी? पटना पुलिस से की शिकायत,बोली-पढ़ाने के बहाने आते थे रूम पर
August 23, 2026
2 घंटे में 150 सवाल, गलत जवाब के कटेंगे मार्क्स, समझें BPSC 72वीं प्रीलिम्स का एग्जाम पैटर्न
August 23, 2026
कहीं गिर न जाए दीवार! जर्जर आंगनबाड़ी भवन में पढ़ रहे नौनिहाल, 10 साल से मरम्मत का इंतजार
August 23, 2026

You Might Also Like

झारखंड

सुब्रतो कप में गुमला की बेटियों का कमाल, बिहार को 5-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचीं झारखंड की शेरनियां

By AMRIT RAJ
झारखंड

कहीं गिर न जाए दीवार! जर्जर आंगनबाड़ी भवन में पढ़ रहे नौनिहाल, 10 साल से मरम्मत का इंतजार

By AMRIT RAJ
झारखंड

शादी का झांसा, फिर युवती से यौन शोषण का आरोप… पुलिस ने आरोपी को घर से दबोचा

By AMRIT RAJ
झारखंड

जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ बड़ा नुकसान, बिजली विभाग को 1.50 लाख की चपत

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?