• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > 801 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

801 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/01 at 2:21 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

मां तारा मंदिर से निकली यात्रा ने शहर का किया भ्रमण, गंगा तट पर पूजन के बाद मंदिर में हुआ समापन

साहिबगंज। संवाददाता। शहर के नॉर्थ कॉलोनी स्थित रेलवे जनरल इंस्टीट्यूट के समीप मां तारा मंदिर परिसर से मंगलवार को 801 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह से सराबोर श्रद्धालु ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे, घोड़े और सुसज्जित रथ के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में नजर आया।

कलश यात्रा मां तारा मंदिर से निकलकर गांधी चौक, पटेल चौक, चौक बाजार, स्टेशन चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुक्तेश्वरधाम बिजली सीढ़ी स्थित गंगा घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा और देवी-देवताओं का आह्वान एवं पूजन किया। इसके बाद कलश पूजन कर गंगा जल भरा गया और श्रद्धालु पुनः मुख्य मार्ग से होते हुए मां तारा मंदिर पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ।

नौ दिनों तक होगी श्रीराम कथा:

समिति सदस्य कुमार कुंदन कुसुम ने बताया कि जगत कल्याण की कामना को लेकर प्रतिवर्ष भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन से पहुंची कथा वाचिका ऋचा जी की मंडली श्रद्धालुओं को नौ दिनों तक श्रीराम कथा का रसपान कराएगी।

अमावस्या पर विशेष पूजा और हवन:

उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर मां तारा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक आयोजन के साथ मेला और प्रसाद वितरण भी होगा। कलश यात्रा में समिति के सदस्यों के अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
Next Article स्वाइन फ्लू को लेकर घबराएं नहीं, सतर्क रहें : सिविल सर्जन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए साहिबगंज महाविद्यालय के स्वयंसेवक लेंगे चयन प्रक्रिया में हिस्सा
September 2, 2026
Sahibganj: राजेश अग्रवाल ने चैंबर के संथाल परगना प्रमंडल उपाध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन
September 2, 2026
गोपालगंज-सीवान का कुख्यात अपराधी गुजरात से गिरफ्तार, 2 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
September 1, 2026
25 हजार राशन डीलर आर्थिक संकट में! लंबित कमीशन नहीं मिला तो दी राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
September 1, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए साहिबगंज महाविद्यालय के स्वयंसेवक लेंगे चयन प्रक्रिया में हिस्सा

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: राजेश अग्रवाल ने चैंबर के संथाल परगना प्रमंडल उपाध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

By CHANDAN SINGH
झारखंडसाहिबगंज

25 हजार राशन डीलर आर्थिक संकट में! लंबित कमीशन नहीं मिला तो दी राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

आदर्श हत्याकांड में छह आरोपी किशोर घोषित, भेजे गये दुमका बाल सुधार गृह : परिजनों में मायूसी

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?