बरहरवा। प्रखंड के रामनगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। प्रक्रिया में विद्यालय से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। समिति में कुल 15 सदस्यों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए लूतफूल शेख और अफताब आलम के बीच मतदान कराया गया, जिसमें अफताब आलम को सर्वाधिक मत मिले और उन्हें अध्यक्ष चुना गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर यासमीन खातून का चयन सर्वसम्मति से किया गया। समिति गठन के बाद विद्यालय के संचालन, शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों से जुड़े मामलों में समिति की भूमिका पर चर्चा हुई। प्रधानाध्यापक सह सचिव मनीषा सबंथ ने बताया कि समिति का गठन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि समिति के सहयोग से विद्यालय के शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्यों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर रबीकुल शेख, जुतेखा खातून, फातेमा बीबी, नजमुल खान, परवीन बीबी, रिम्पा बीबी समेत अन्य मौजूद रहे।
रामनगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन
Leave a comment



