• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > डीसी के निर्देश पर चारा वितरण, फिर भी पशुपालक परेशान

डीसी के निर्देश पर चारा वितरण, फिर भी पशुपालक परेशान

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/31 at 12:47 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

हरि प्रसाद दियारा के दर्जनों पशुपालक खाली हाथ लौटे, कम चारा मिलने का भी आरोप

साहिबगंज। जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण दियारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। खेत-खलिहान पानी में डूब जाने से पशुपालकों के सामने मवेशियों के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। पशुपालकों को राहत देने के लिए उपायुक्त दीपक कुमार दुबे के निर्देश पर प्रशासन की ओर से चारा उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन वितरण व्यवस्था को लेकर अब पशुपालकों ने पशुपालन विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया है।

सोमवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के हरि प्रसाद दियारा से दर्जनों की संख्या में पशुपालक चारा लेने पहुंचे। इनमें दिलीप कुमार यादव, ऋषि यादव, ललन यादव, गुड्डू यादव और रामाशीष यादव समेत कई लोग शामिल थे। पशुपालकों ने बताया कि इनमें कुछ लोगों को करीब एक सप्ताह पूर्व चारा उपलब्ध कराया गया था। दोबारा चारा लेने पहुंचे तो उन्हें चारा नहीं मिला और खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

30 किलो की जगह 25 किलो चारा मिलने का आरोप:

वहीं, कुछ अन्य पशुपालकों को चारा उपलब्ध कराया गया। उनका आरोप है कि 30 किलो के पैकेट की जगह करीब 25 किलो ही चारा दिया गया। इसे लेकर पशुपालकों ने नाराजगी जताते हुए वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि बाढ़ के कारण स्थानीय स्तर पर चारे की व्यवस्था संभव नहीं है, ऐसे में सरकारी चारे का सही मात्रा में और नियमित वितरण जरूरी है।

मौके पर पशुपालन विभाग के कुछ कर्मी भी मौजूद थे। कर्मियों ने बताया कि सोमवार को करीब 27 पैकेट चारे का वितरण किया गया है। हालांकि, उस समय वितरण की सूची उनके पास उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने बताया कि सूची कार्यालय पहुंच गई है तथा जिन लोगों को चारा नहीं मिल पाया है, उन्हें अगले दिन चारा उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, 30 किलो की जगह कम चारा मिलने की शिकायत पर कर्मियों ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और बाद में मौके से चले गए।

पशुपालकों ने उपायुक्त से मामले की जांच कराने तथा चारा वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में सभी जरूरतमंद पशुपालकों को समय पर पर्याप्त चारा मिल सके।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 32388 पदों पर BPSC शिक्षक भर्ती का आवेदन टला, जानें क्यों रुकी प्रक्रिया और अब क्या होगा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

32388 पदों पर BPSC शिक्षक भर्ती का आवेदन टला, जानें क्यों रुकी प्रक्रिया और अब क्या होगा
August 31, 2026
बिहार राज्य नागरिक परिषद में बड़ा फेरबदल, नीतीश के करीबी हरेंद्र सिंह बने महासचिव, छोटू सिंह की जगह किसे मिली जिम्मेदारी?
August 31, 2026
BPSC TRE 4 के लिए आवेदन स्थगित, 1 सितंबर से नहीं एक्टिव होगा एप्लीकेशन लिंक
August 31, 2026
झारखंङ : कोडरमा में मिड-डे मील खा रहे थे बच्चे, अचानक ढहा 16 साल पुराना स्कूल भवन, बाल-बाल बचे 37 मासूम
August 31, 2026

You Might Also Like

झारखंड

झारखंङ : कोडरमा में मिड-डे मील खा रहे थे बच्चे, अचानक ढहा 16 साल पुराना स्कूल भवन, बाल-बाल बचे 37 मासूम

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

पलामू में घूसखोर अधिकारी को 5 साल की जेल, 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे पूर्व BSO

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बच्चों के मिड-डे मील पर चोरों की नजर:राजमहल में स्कूल की रसोई का ताला तोड़ तीन सिलिंडर ले उड़े बदमाश

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

गंगा में डूबने से बच्चे की मौत

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?