साहिबगंज। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी डॉ. मुन्नाम संजय ने खान एवं खनिज विधेयक को लेकर कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के हितों की रक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि खनिज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार, विस्थापन, प्रदूषण और बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में राज्य एवं स्थानीय जनता के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
राम मंदिर चंदे में पारदर्शिता की मांग:
डॉ. संजय ने राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र चंदे को लेकर उठ रहे सवालों पर पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से प्राप्त धन का पूरा हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए और आरोपों की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। प्रेस वार्ता के बाद SIR-2026 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण, दावा-आपत्ति और बूथ स्तर पर मतदाताओं की सहायता की जानकारी दी गई। मौके पर जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान सहित अनुकूल चंद्र मिश्रा, बासुकीनाथ यादव, मो. कलीमुद्दीन, उमेश पांडेय, सरफराज आलम, मो. रिजवान, अली कुरैशी, सतीश कुमार पासवान, मंगल पासवान, बीबी नूरजहां, नेहाल अख्तर, कौसर आलम, जाहिद खान समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।



