• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > राज्य > BRICS का दुनिया की GDP में 40% योगदान’, बिजनेस फोरम में पुतिन का G7 देशों पर तंज

BRICS का दुनिया की GDP में 40% योगदान’, बिजनेस फोरम में पुतिन का G7 देशों पर तंज

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 4:07 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने BRICS बिजनेस फोरम में कहा कि पिछले पांच सालों में वैश्विक जीडीपी में BRICS का योगदान 40% से अधिक रहा है, जो G7 से कहीं ज्यादा है।

 नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने BRICS और विकसित देशों के समूह G7 के बीच तुलना करते हुए कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में ब्रिक्स का योगदान ज्यादा है। BRICS बिजनेस फोरम में बोलते हुए पुतिन ने पीएम मोदी के उन्हीं आंकड़ों का जिक्र करते हुए इस ग्रुप के महत्व पर जोर दिया, जिसमें अब 21 सदस्य हो गए हैं।

पुतिन ने कहा कि पिछले पांच सालों में दुनिय की जीडीपी का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा BRICS देशों ने पैदा किया है, जबकि तथाकथित G7 का योगदान सिर्फ 29 प्रतिशत है।

रूसी भाषा में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि दुनिया हमेशा बदल रही है और पिछले 5 सालों के ठोस तथ्य इसकी पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि अभी दुनिया में संरचनात्मक और गहरे बदलाव हो रहे हैं। तथाकथित पुराने नेता, जो कभी आर्थिक विकास में आगे हुआ करते थे, उनकी जगह अब विकास के नए इंजन ले रहे हैं।

पुतिन ने पश्चिम देशों पर साधा निशाना

पुतिन ने पश्चिम पर दूसरी आर्थिक शक्तियों के विकास को बाधित करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि हमें काफी समय से बताया जा रहा है कि प्रतिस्पर्धा बहुत जरूरी है, लेकिन हमारे पश्चिमी प्रतिस्पर्धी अपनी पुरानी बढ़त वापस पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं और कभी-कभी ये प्रतिस्पर्धा बदसूरत रूप ले लेती है। ईरान से आए हमारे सहयोगी ने भी इस बारे में बात की।

उन्होंने सीधे तौर पर नाम तो नहीं लिया, लेकिन साफ तौर पर ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य संकट की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसे उपाय किए जाते हैं जिनमें शारीरिक कार्रवाई शामिल होती है, जैसे पाइपलाइनें नष्ट करना,अंतरराष्ट्रीय परिवहन गलियारों को रोकने की कोशिश करना या समुद्री जहाजों को जब्त करना।

इसके बाद उन्होंने यूक्रेन युद्ध और अन्य कारणों से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का जिक्र किया। पुतिन ने कहा कि गैर-कानूनी प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, और उन लोगों के खिलाफ तथाकथित ‘सेकेंडरी सैंक्शंस’ का खतरा भी है जो किसी और के हितों को मानने के बजाय अपने हितों को प्राथमिकता देना चाहते हैं।”

रूस पर 30,000 से ज्यादा प्रतिबंध लगाए गए- पुतिन

उन्होंने कहा कि रूस पर 30,000 से ज्यादा प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो दुनिया के बाकी सभी देशों पर लगाए गए कुल प्रतिबंधों की संख्या से दोगुना है।

इस मुश्किल हालात के बावजूद, रूस अपने कारोबार, विज्ञान, शिक्षा, इंजीनियरिंग स्कूलों, अपने लोगों और रूसी नागरिकों के भरोसे सक्रिय रूप से काम कर रहा है और बड़ी सफलता हासिल करने में कामयाब रहा है। हमने अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता को मजबूत किया है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पुलिस का बयान छापना पत्रकार का आरोप नहीं, देवघर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Next Article BRICS में PM मोदी का ट्रंप-ईरान को संदेश, समुद्री रास्तों की सुरक्षा और नाविकों की हिफाजत जरूरी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गंगा का जलस्तर बढ़ने से उधवा के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का कहर
September 11, 2026
झारखंड में बैंकों पर लगा ताला: मांगों को लेकर 35 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंकिंग सेवा
September 11, 2026
अब आपकी जमीन का भी होगा आधार कार्ड, नक्शा-रजिस्ट्री और कोर्ट केस को जोड़ने की तैयारी
September 11, 2026
झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज: गढ़वा, साहेबगंज और पलामू के पीडीजे के नाम पर कॉलेजियम की मुहर
September 11, 2026

You Might Also Like

राज्य

अब आपकी जमीन का भी होगा आधार कार्ड, नक्शा-रजिस्ट्री और कोर्ट केस को जोड़ने की तैयारी

By AMRIT RAJ
राज्य

BRICS में PM मोदी का ट्रंप-ईरान को संदेश, समुद्री रास्तों की सुरक्षा और नाविकों की हिफाजत जरूरी

By AMRIT RAJ
झारखंडराज्यसाहिबगंज

Sahibganj: सावन महोत्सव में उमड़ा उत्साह, हरे-लाल परिधानों में सजी महिलाओं ने लगाए नृत्य-गीत के रंग

By CHANDAN SINGH
झारखंडराज्यशिक्षासाहिबगंज

Sahibganj: पुलिस बनी मसीहा: बेघर मां-बेटी को मिला नया सहारा, बेटी के सपनों को मिली नई उड़ान

By CHANDAN SINGH
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?