साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर चला सघन टिकट जांच अभियान, 94 यात्री बिना टिकट पकड़े गए. रेलवे ने 24,900 रुपये का जुर्माना वसूला. वैध टिकट लेकर यात्रा करें.
साहिबगंज. पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट राहुल कुमार के नेतृत्व में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों और अनधिकृत तरीके से सामान ले जाने वालों की जांच की गयी. इस दौरान कुल 94 यात्रियों को बिना उचित टिकट यात्रा करते पकड़ा गया. उनसे जुर्माना वसूला गया.
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक के निर्देश पर चला अभियान
यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक कार्तिक सिंह के निर्देश पर चलाया गया. इसमें आरपीएफ निरीक्षक समीर चौधरी, उपनिरीक्षक रवींद्र नाथ सहित रेलवे के अन्य कर्मियों ने सहयोग किया. जांच के दौरान ट्रेनों में यात्रियों के टिकट की जांच की गयी. साथ ही, बिना बुकिंग के अनधिकृत तरीके से सामान ट्रेन से भेजने के मामलों पर भी नजर रखी गयी.
94 यात्रियों से वसूले गये 24,900 रुपये
अभियान के दौरान पकड़े गये 94 यात्रियों से कुल 24,900 रुपये जुर्माना वसूले जाने की जानकारी दी गयी. रेलवे मजिस्ट्रेट राहुल कुमार ने यात्रियों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी.
वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील
रेलवे मजिस्ट्रेट ने कहा कि रेल यात्रा के दौरान वैध टिकट रखना जरूरी है. बिना टिकट यात्रा करने और नियमों के विरुद्ध सामान ले जाने पर जुर्माना लगाया जा सकता है. रेलवे की ओर से ऐसे मामलों में आगे भी जांच अभियान चलाया जाएगा.
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें और सामान की बुकिंग निर्धारित नियमों के अनुसार कराएं.



