बरहेट: दामिन जनता +2 उच्च विद्यालय, बरहेट में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देश पर बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, डायन प्रथा, डिजिटल साक्षरता, बाल संरक्षण, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, मासिक धर्म स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह मुक्त भारत सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई।
योजनाओं की जानकारी के साथ लगाए गए पौधे, बांटे गए सेनेटरी पैड:
कार्यक्रम में किशोरियों को बाल विवाह की रोकथाम, सरकारी योजनाओं, सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं, प्रायोजन, आफ्टर केयर, फोस्टर केयर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही किशोरियों से ‘एक पेड़ बेटी के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कराया गया और सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
ये रहे मौजूद:
बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी, चंदा कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मो. इकबाल, समाजिक कार्यकर्ता मीना कुमारी, मंथन संस्था के अजय कुमार, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।



