बोरियो। संवाददाता। बोरियो थाना गेट के समीप सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया सहित छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, हेलमेट, सीट बेल्ट समेत आवश्यक कागजात की जांच की।
जांच के दौरान हेलमेट नहीं पहनने तथा वाहन के कागजात में त्रुटि पाए जाने पर करीब 20 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 50 हजार रुपये का चालान काटा गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की भी हिदायत दी गई। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी। मौके पर अनुज पाराशर, राजहंस सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अब पढ़िए अगली खबर: पेंशन की आस में गुजर गई जिंदगी, नहीं मिला हक तो दुनिया छोड़ गए झारखंड आंदोलनकारी चरण हांसदा




