उधवा। राधानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य पियारपुर निवासी डालीम शेख उर्फ अब्दुल डालिम के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार बीती रात सूचना मिली थी कि आरोपी मध्य पियारपुर गांव स्थित अपने गुप्त ठिकाने पर छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 17 अक्टूबर 2023 को थाना में कांड संख्या 150/23 के धारा 364(ए)/34 भादवि के मामले में प्राथमिकी दर्ज है।मामला दर्ज होने के बाद से ही वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।



