• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची के मांडर में 15.01 करोड़ की लागत से बना कोल्ड स्टोरेज, किसानों को मिला 1.04 करोड़ का एसेट्स|

रांची के मांडर में 15.01 करोड़ की लागत से बना कोल्ड स्टोरेज, किसानों को मिला 1.04 करोड़ का एसेट्स|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/26 at 11:48 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची के मांडर स्थित बूढ़ाखुखरा में 15.01 करोड़ रुपये की लागत से बने 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन हुआ. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों को 1.04 करोड़ रुपये के कृषि संसाधन भी वितरित किये.

रांची: झारखंड के रांची जिले के किसानों की उपज सुरक्षित रखने, फसलों की बर्बादी कम करने और कृषि उत्पादों का बेहतर मूल्य दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को मांडर प्रखंड के बूढ़ाखुखरा में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक कोल्ड स्टोरेज की शुरुआत की गई है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शीतगृह के साथ 100 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट का भी उद्घाटन किया. इस अवसर पर सहकारी समितियों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को कृषि उत्पादों के परिवहन और विपणन के लिए 1 करोड़ 4 लाख 50 हजार रुपये की परिसंपत्तियां वितरित की गयीं.

Contents
दो एकड़ जमीन पर तैयार की गई बिल्डिंग2018 में शुरू की गई थी परियोजनाकिसानों की उपज सुरक्षित रखना प्राथमिकता: शिल्पीसमितियों और एफपीओ को मिले वाहनकार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

दो एकड़ जमीन पर तैयार की गई बिल्डिंग

बूढ़ाखुखरा में दो एकड़ जमीन पर करीब 15.01 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया गया है. इसमें फ्रेऑन गैस आधारित रेफ्रिजरेशन तकनीक और मल्टी-चेंबर व्यवस्था की सुविधा है. फलों और हरी सब्जियों के सुरक्षित भंडारण के लिए 125-125 मीट्रिक टन क्षमता वाले दो अलग-अलग चैंबर भी बनाये गये हैं. कोल्ड स्टोरेज के संचालन की जिम्मेदारी बेंगलुरु की मेसर्स रेडवुड होल्डिंग्स एंड रियल्टी सर्विसेज एलएलपी को दी गयी है. कोल्ड स्टोरेज के बिजली मुहैया कराने के लिए 100 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है. इससे किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और बाजार में अनुकूल कीमत मिलने तक उसके भंडारण में मदद मिलेगी.

2018 में शुरू की गई थी परियोजना

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बूढ़ाखुखरा कोल्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी, लेकिन कोरोना महामारी समेत विभिन्न कारणों से इसका काम अधूरा रह गया. वर्ष 2022 में विधायक बनने के बाद उन्होंने परियोजना की स्थिति का जायजा लिया और इसे पूरा कराने के लिए प्रयास शुरू किये. वर्ष 2024 में कृषि मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने परियोजना की फाइल निकलवायी और इसे पूरा करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करायी. उन्होंने बताया कि शीतगृह को आधुनिक तकनीक के अनुरूप विकसित करने के लिए करीब छह करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की आवश्यकता थी. इसके बाद मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा गया. संबंधित अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों और एजेंसियों के साथ समन्वय कर परियोजना को पूरा कराया गया.

किसानों की उपज सुरक्षित रखना प्राथमिकता: शिल्पी

मंत्री ने कहा कि किसान की पहचान उसकी जाति, धर्म या लिंग से नहीं, बल्कि उसकी मेहनत और संघर्ष से होती है. छोटा हो या बड़ा, हर किसान का परिश्रम सम्मान का अधिकारी है. किसानों के हित में इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा कराना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की मेहनत और उपज को सुरक्षित रखने के साथ उनकी आय बढ़ाने के अवसर विकसित करना है. कृषि क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचना चाहिए, ताकि उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके.

समितियों और एफपीओ को मिले वाहन

कार्यक्रम में बेजफेड से संबद्ध सहकारी समितियों और एफपीओ को कुल 1.045 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां दी गयीं. इनमें नौ पिकअप वाहन, दो मिनी ट्रक और दो मोबाइल वेंडिंग कार्ट शामिल हैं. इन संसाधनों से कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने, विपणन व्यवस्था मजबूत करने और बिचौलियों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा विभिन्न विभागों के माध्यम से भी परिसंपत्तियां वितरित की गयीं. झारक्राफ्ट ने 78.849 लाख रुपये, जिला पशुपालन कार्यालय ने 2.48 लाख रुपये, भूमि संरक्षण कार्यालय ने 20 लाख रुपये की परिसंपत्तियां प्रदान की गयीं.

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पशुपालन निदेशक रोबिन टोप्पो, मत्स्य निदेशक अमरेन्द्र कुमार, निदेशक निसा अभिजीत कर, वेजफेड के प्रबंध निदेशक अभिनव मिश्रा, भूमि संरक्षण निदेशक विकास कुमार, समेति निदेशक रमाशंकर सिंह, गव्य निदेशक डॉ संजीव कुमार सहित मांडर के अंचलाधिकारी और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. इस दौरान टांगरबसली बाजार शेड का भी उद्घाटन किया गया.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Placement News: JUT के छात्रों की बल्ले-बल्ले, 62 का चयन; मिलेगा आकर्षक पैकेज|
Next Article गढ़वा में झामुमो की जिला कमेटी भंग, मिथिलेश ठाकुर समेत 17 नेताओं को मिली जिम्मेदारी; 15 दिन में नए गठन की तैयारी|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्व उप निरीक्षक की हत्या के विरोध में झारखंड में आंदोलन का ऐलान
October 27, 2026
माहवारी स्वच्छता और बालिका सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
October 27, 2026
हावड़ा जीआरपीएस चोरी मामले में फरार आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा
October 27, 2026
राधानगर और बोरियो थाना को मिले नए प्रभारी, अपराध नियंत्रण पर रहेगा जोर
October 27, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

राजस्व उप निरीक्षक की हत्या के विरोध में झारखंड में आंदोलन का ऐलान

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

माहवारी स्वच्छता और बालिका सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

हावड़ा जीआरपीएस चोरी मामले में फरार आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

राधानगर और बोरियो थाना को मिले नए प्रभारी, अपराध नियंत्रण पर रहेगा जोर

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?