• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > कुशीनगर में गंडक नदी की बाढ़ का खतरा, नेपाल में भारी बारिश से हाई अलर्ट

कुशीनगर में गंडक नदी की बाढ़ का खतरा, नेपाल में भारी बारिश से हाई अलर्ट

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/25 at 10:51 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

नेपाल में 26 से 30 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना के चलते गंडक नदी में 3.50 लाख क्यूसेक पानी आने की आशंका है, जिससे जल संसाधन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। कुशीनगर के खड्डा तहसील के कई गांवों पर इसका असर पड़ने की संभावना है, और तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

 पनियहवा। नेपाल में 26 से 30 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए गंडक नदी में करीब 3.50 लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना जताई गई है। नेपाल से मिली सूचना के बाद जल संसाधन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। जिसका असर यूपी के कुशीनगर के खड्डा तहसील स्थित नदी किनारे के मदनपुर सुकरौली,भैंसहा, लक्ष्मीपुर, पडरहवा,भगवानपुर और दियारा के गांव शिवपुर, हरिहरपुर,नरायनपुर, मरिचहवा,बसंतपुर पर पड़ सकता है।

गुरुवार शाम चार बजे 73600 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से गंडक के जलस्तर में गिरावट आने के बाद विभागीय अधिकारी राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन नेपाल में भारी वर्षा की संभावना और नदी जलप्रवाह की आशंका ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। नेपाल से पानी आने की सूचना के बाद विभाग की ओर से संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो के कार्यपालक अभियंता रजत कुमार ने बताया कि नेपाल प्रशासन की ओर से 26 से 30 सितंबर तक भारी वर्षा की सूचना दी गई है। इसके आधार पर विभाग को अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने भी इस अवधि में भारी बारिश की संभावना जताई है।

बाढ़ खंड के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि गंडक के पानी में वृद्धि की स्थिति को देखते हुए नदी किनारे तटबंधों और संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। ग्रामीणों को नदी के आसपास जाने में सावधानी बरतने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। टीमें जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही हैं।

एपी बांध के किनारों के जर्जर स्थानों पर बढ़ा कटान का खतरा
बुधवार की रात से नारायणी नदी के डिस्चार्ज में लगातार वृद्धि हो रही है। बढ़ते जलस्तर के साथ नदी बांध के किनारे बनाए गए स्पर, स्टड, नोज, रिवेटमेंट व एप्रन से टकराते हुए बह रही है। इससे कई स्थानों पर कटान का दबाव बढ़ गया है। डिस्चार्ज में धीरे-धीरे हो रही वृद्धि से जल स्तर का दबाव बढ़ने से एपी बांध के किमी 3.00 से 4.00 के बीच नवनिर्मित स्पर के नोज के एप्रन का अगला हिस्सा धंस गया है।

अहिरौलीदान के कचहरी टोला, नोनिया टोला व खैरखूंटा के अलावा बाघाचौर, जवही दयाल की चैनपट्टी, बीरवट कोन्हवलिया और नरवाजोत के किमी 1.700 के आसपास भी नदी का दबाव बढ़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि नारायणी के जल स्तर में उतार-चढ़ाव से कई स्थानों पर कटान तेज हो रहा है।

एसडीओ दीप रतन सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद नदी के डिस्चार्ज में वृद्धि हुई है। पानी का दबाव बढ़ा है। स्पर के नोज के प्रभावित हिस्से की मरम्मत करा दी गई है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड के सीओ ऑफिस में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार, राज्य के इन अंचलों से लोकायुक्त के पास शिकायतों की भरमार
Next Article रांची रेलवे स्टेशन से 4 साल का मासूम गायब: मां पूछती रही बस स्टैंड का पता, बच्चा विवान कुमार लापता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

26 सितंबर तक होर्डिंग पर नहीं लिखा एजेंसी का नाम तो होगी कार्रवाई, रांची नगर निगम ने दी अंतिम चेतावनी
September 25, 2026
झारखंड में बिजली संकट की आहट: बारिश से खदानों में भरा पानी, तेनुघाट संयंत्र में सिर्फ 4 दिन का बचा कोयला
September 25, 2026
रांची रिम्स से भागा बंदी, लेकिन अस्पताल की ‘चहारदीवारी’ नहीं कर पाया पार; परिसर में ही पकड़ा गया
September 25, 2026
बुलंद हौसलों के साथ कुमाऊं हिमालय फतह करने चले SAIL रांची के 11 कर्मचारी, 15500 फीट ऊंचे बृज गंगा दर्रे को करेंगे पार
September 25, 2026

You Might Also Like

गया: मध्य विद्यालय मसूरीबार में कमरों का अकाल, एक ही कमरे में बैठ रहे कई क्लास के बच्चे

By AMRIT RAJ
जमुईबिहार

जमुई डबल मर्डर के बाकी 3 हत्यारे कहां हैं? 23 साल बाद गनौरी ग‍िरफ्तार, बैड टच के आरोपित नंदन यादव के पिता हैं गनौरी

By AMRIT RAJ

गया जी जाने से पहले गांव में निकाली जाती है फेरी, भोजपुर में पूर्वजों के कर्ज से जुड़ी है यह अनोखी परंपरा

By AMRIT RAJ
बिहारमुजफ्फरपुरमौसम

Muzaffarpur Weather Update : 30 घंटे से बारिश ने रोकी मुजफ्फरपुर की रफ्तार, कहीं जलजमाव तो कहीं पेड़ गिरने से बिजली गुल

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?