बरकाकाना ओपी में नव नियुक्त ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा ने पदभार संभाला है. उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए.
बरकाकाना(रामगढ़). रामगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, नव नियुक्त ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा ने बरकाकाना ओपी में योगदान दिया. अपना कार्यभार संभालने के बाद, उन्होंने ओपी में तैनात सभी पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
रोशन बाड़ा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना, अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना, विशेष रूप से उन इलाकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जहां हाल ही में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं, लंबित मामलों का निष्पादन करना, सामुदायिक पुलिसिंग करना आदि उनकी प्राथमिकता होगी.
क्षेत्र की सुरक्षा के लिए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें: ओपी प्रभारी की अपील
उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वाले लोगों, संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु की सूचना स्थानीय बरकाकाना ओपी पुलिस को देने की अपील की.



