• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम मुस्तैद, 3 पालियों में होगी सफाई और 24 घंटे कनेक्ट सेंटर एक्टिव

दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम मुस्तैद, 3 पालियों में होगी सफाई और 24 घंटे कनेक्ट सेंटर एक्टिव

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/22 at 10:29 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची नगर निगम ने दुर्गा पूजा की तैयारियों को तेज कर दिया है, जिसमें स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल और सड़क जैसी नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है।

रांची। दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, सड़क, शौचालय और विसर्जन समेत श्रद्धालुओं से जुड़ी नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए निगम ने कार्ययोजना तैयार की है। 

Contents
पंडालों के आसपास गड्ढे भरने और जलजमाव रोकने पर जोरपानी, चलंत शौचालय और पार्किंग की होगी व्यवस्थाव्हाट्सएप से मिलेगी सूचना, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कनेक्ट सेंटर

सोमवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम सभागार में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें शहर की 176 पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर पूजा से पहले व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्णय लिया गया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूजा के दौरान स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। शहर में तीन पालियों में सफाई कराई जाएगी। रात में अतिरिक्त सफाई दल लगाए जाएंगे, ताकि पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर भीड़ खत्म होने के बाद तत्काल सफाई हो सके। खराब स्ट्रीट लाइट सात दिन में होंगी दुरुस्त

पूजा के दौरान शहर को रोशन रखने के लिए विद्युत शाखा को खराब पथ बत्तियों की पहचान कर अभियान चलाकर उन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। अपर बाजार, बड़ा तालाब के आसपास, मेन रोड समेत प्रमुख भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रहेगी। 

ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर वहां अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है। हॉर्टिकल्चर शाखा को सभी प्रमुख पूजा पंडालों और संपर्क मार्गों का निरीक्षण कर सात दिनों के भीतर पेड़ों की डालियों की छंटाई पूरी करने को कहा गया है।

पंडालों के आसपास गड्ढे भरने और जलजमाव रोकने पर जोर

अभियंत्रण शाखा को पूजा पंडालों और संपर्क पथों के निरीक्षण के साथ गड्ढों को भरने, सड़क समतलीकरण और आवश्यक मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। जरूरत के अनुसार स्टोन डस्ट और जेएसबी उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। खुले नालों पर स्लैब लगाने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फागिंग और डाग कैचिंग अभियान चलाने की मांग पूजा समितियों ने बैठक में रखी।

पानी, चलंत शौचालय और पार्किंग की होगी व्यवस्था

पूजा समितियों ने पंडालों और प्रमुख मार्गों पर पानी के टैंकर, चलंत शौचालय, पार्किंग, अस्थायी विश्राम गृह और निःशुल्क नगर बस सेवा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। विसर्जन स्थलों की विशेष सफाई और खतरनाक स्थानों पर बांस-बल्लियों से घेराबंदी की मांग भी रखी गई।

निगम की ओर से चिन्हित विसर्जन स्थलों और तालाबों में जरूरत के अनुसार विसर्जन कुंड तैयार कराने तथा सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग करने की तैयारी है।

व्हाट्सएप से मिलेगी सूचना, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कनेक्ट सेंटर

पूजा समितियों से समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेने के लिए निगम फीडबैक तंत्र तैयार करेगा। समितियां वाट्सऐप नंबर 9431104429 पर अपनी समस्या भेज सकेंगी। पंडालवार समन्वय के लिए वाट्सऐप समूह भी बनाया जाएगा, ताकि संबंधित शाखा को शिकायत भेजकर त्वरित कार्रवाई कराई जा सके।

वहीं, रांची नगर निगम कनेक्ट सेंटर का नंबर 1800 570 1235 पूजा के दौरान 24 घंटे सक्रिय रहेगा। सफाई, जलजमाव, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें यहां दर्ज कराई जा सकेंगी।

बैठक में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, कार्यपालक अभियंता, सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक समेत निगम के अधिकारी और विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में 27 सितंबर तक भारी बारिश और बिजली का अलर्ट
Next Article मौर्य एक्सप्रेस में टरका रहे थे अवैध शराब, मुरी स्टेशन पर RPF के हत्थे चढ़ा तस्कर; मधुपुर में पकड़ाई महिला तस्कर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बरहरवा के इन गांवों में सुधरेंगे तालाब, जल संरक्षण को मिलेगी रफ्तार
September 22, 2026
Bihar MLC Election 2026: शेखपुरा के 4339 मतदाता चुनेंगे विधान पार्षद, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
September 22, 2026
JDU प्रदेश अध्यक्ष के ‘छिटपुट’ वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, पूछा- आखिर गंभीर अपराध किसे कहते हैं?
September 22, 2026
बरहरवा में दिखेगा अजंता शैली का जादू; कुशवाहा टोला दुर्गा पूजा की 50वीं वर्षगांठ पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह.
September 22, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

बरहरवा के इन गांवों में सुधरेंगे तालाब, जल संरक्षण को मिलेगी रफ्तार

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

बरहरवा में दिखेगा अजंता शैली का जादू; कुशवाहा टोला दुर्गा पूजा की 50वीं वर्षगांठ पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह.

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

गजब की ‘जुगाड़’: साहेबगंज में चोरी की बाइक का इंजन लगाया गन्ने का जूस निकालने वाली गाड़ी में, पुलिस भी हैरान.

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

तालझारी में करमा पर्व की धूम, भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा व्रत

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?