• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में 27 सितंबर तक भारी बारिश और बिजली का अलर्ट

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में 27 सितंबर तक भारी बारिश और बिजली का अलर्ट

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/22 at 10:25 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

झारखंड में 22 से 27 सितंबर तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जिसमें रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 रांची। राजधानी रांची में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 

Contents
मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन की संभावना 24 सितंबर को भी बारिश का दौरवज्रपात के दौरान सावधानी जरूरी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भारत के पूर्व-मध्य और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनें कम दबाव के कारण झारखंड के कई हिस्सों में 22 से 27 सितंबर तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। 

मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन की संभावना 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर को रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में बारिश ट्रेस रही। राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन की संभावना है।  22 सितंबर को भी मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 23 सितंबर को भारी बारिश के आसार

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 सितंबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिले शामिल हैं। ऐसे में राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

24 सितंबर को भी बारिश का दौर

24 सितंबर को दक्षिणी झारखंड के सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के साथ उनसे सटे मध्य झारखंड के रांची, गुमला और खूंटी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में गरज और तेज हवा चल सकती है। 

मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को भी कुछ इलाकों में भारी बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई है। 27 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

वज्रपात के दौरान सावधानी जरूरी

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। तेज हवा के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। राजधानी में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बहुबाजार-पटेल चौक कनेक्टिंग फ्लाईओवर: 2.18 एकड़ का अधिग्रहण, सिरमटोली-मेकॉन व कोकर-योगदा मार्ग भी जुड़ेगा
Next Article दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम मुस्तैद, 3 पालियों में होगी सफाई और 24 घंटे कनेक्ट सेंटर एक्टिव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बरहरवा के इन गांवों में सुधरेंगे तालाब, जल संरक्षण को मिलेगी रफ्तार
September 22, 2026
Bihar MLC Election 2026: शेखपुरा के 4339 मतदाता चुनेंगे विधान पार्षद, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
September 22, 2026
JDU प्रदेश अध्यक्ष के ‘छिटपुट’ वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, पूछा- आखिर गंभीर अपराध किसे कहते हैं?
September 22, 2026
बरहरवा में दिखेगा अजंता शैली का जादू; कुशवाहा टोला दुर्गा पूजा की 50वीं वर्षगांठ पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह.
September 22, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

बरहरवा के इन गांवों में सुधरेंगे तालाब, जल संरक्षण को मिलेगी रफ्तार

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

बरहरवा में दिखेगा अजंता शैली का जादू; कुशवाहा टोला दुर्गा पूजा की 50वीं वर्षगांठ पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह.

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

गजब की ‘जुगाड़’: साहेबगंज में चोरी की बाइक का इंजन लगाया गन्ने का जूस निकालने वाली गाड़ी में, पुलिस भी हैरान.

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

तालझारी में करमा पर्व की धूम, भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा व्रत

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?