रांची। पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार को आवंटित विभाग उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री के पास होंगे। नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ-साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास रहेंगे। इसकी अधिसूचना मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने जारी कर दी है।
विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना डाडेल के स्तर से यह पत्र जारी हुआ है। मंत्री रहते हुए लगभग दो सप्ताह पूर्व 6 सितंबर को सुदिव्य कुमार का निधन गिरिडीह स्थित आवास पर हृदय गति रुकने से हो गई थी। इसके बाद से विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा था।
शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के पूर्व मंत्री का नाम तय होना अनिवार्य था। संभवत: इसी कारण से यह निर्णय लिया गया है। अगस्त 2025 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के उपरांत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भी मुख्यमंत्री के पास है।



