• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > नेशनल हाईवे पर नियम तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, पलामू में ANPR कैमरे से होगी गाड़ियों की निगरानी

नेशनल हाईवे पर नियम तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, पलामू में ANPR कैमरे से होगी गाड़ियों की निगरानी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/19 at 12:04 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

पलामू में नेशनल हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब एएनपीआर कैमरों से नजर रखी जाएगी, जिससे ऑनलाइन चालान घर पहुंचेगा।

मेदिनीनगर, (पलामू)। नेशनल हाईवे पर अब यातायात नियम तोड़कर बच निकलना आसान नहीं होगा। ओवरस्पीड, ट्रिपल राइडिंग समेत अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर) कैमरों की नजर रहेगी। नियम तोड़ने वाले वाहनों का ऑनलाइन चालान काटने की तैयारी है।

Contents
230 से ज्यादा हादसे, 172 लोगों की मौतसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी उठा था कैमरों का मुद्दा1690 लाइसेंस रद , 1466 मामले हेलमेट से जुड़ेट्रैफिक थाना खोलने की भी तैयारी

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पलामू पुलिस ने इसका प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से आगे भेजा है। पहले चरण में नेशनल हाईवे पर एएनपीआर कैमरों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

इसके बाद स्टेट हाईवे तथा शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट को भी निगरानी व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। कैमरों को परिवहन विभाग के सिस्टम से कनेक्ट किया जाएगा। इसके बाद कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट पढ़कर नियम उल्लंघन की जानकारी रियल टाइम में सिस्टम तक पहुंचाएंगे। इससे ऑटोमेटिक फाइन की व्यवस्था लागू की जा सकेगी।

230 से ज्यादा हादसे, 172 लोगों की मौत

पलामू में सड़क सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने निगरानी व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की पहल की है। जनवरी 2026 से अब तक जिले में 230 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

इन हादसों में 172 लोगों की जान गई है। दुर्घटनाओं में करीब 70 प्रतिशत मौतें नेशनल और स्टेट हाईवे पर हुई हैं। ऐसे में हाईवे पर वाहनों की गति और यातायात नियमों की निगरानी को प्राथमिकता दी जा रही है।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी उठा था कैमरों का मुद्दा

बीते दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना संभावित स्थानों पर एएनपीआर कैमरे लगाने का सुझाव दिया गया था। नए नेशनल हाईवे पर पड़वा से चियांकी के बीच कई स्थानों पर कैमरे लगाए भी जा चुके हैं। अब इन्हें परिवहन विभाग के सिस्टम से जोड़ने की तैयारी है।

1690 लाइसेंस रद , 1466 मामले हेलमेट से जुड़े

पलामू में फिलहाल यातायात नियम तोड़ने वालों का चालान मुख्य रूप से ऑफलाइन काटा जाता है। वर्ष 2026 में अब तक 1690 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद किए गए हैं।

इनमें 1466 मामले हेलमेट नहीं पहनने से जुड़े हैं। आंकड़ों से स्पष्ट है कि यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब पुलिस तकनीक आधारित निगरानी के जरिए इसे और प्रभावी बनाने की तैयारी में है।

ट्रैफिक थाना खोलने की भी तैयारी

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पलामू में ट्रैफिक थाना खोलने का भी प्रस्ताव है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जिले में ट्रैफिक थाना शुरू किया जाएगा। पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

कैमरों को परिवहन विभाग के कार्यालय से जोड़ने के बाद नियम तोड़ने वाले वाहनों पर ऑटोमेटिक फाइन की व्यवस्था हो जाएगी। -कपिल चौधरी, एसपी, पलामू

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 95 साल की उम्र और आज भी नंगे पैर, चप्पल पहनते ही होती है परेशानी; चतरा के काशी यादव की अनोखी कहानी
Next Article विकसित भारत के लक्ष्य पर वित्त मंत्री ने केंद्र पर उठाए सवाल, कहा- पिछड़े राज्यों को मजबूत किए बिना सपना अधूरा  
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रयागराज की रहने वाली आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की झारखंड में हत्या, शव घर लाया गया तो मचा कोहराम
September 19, 2026
रांची में 19.3 डिसमिल जमीन खाली कराने पहुंची नगर निगम टीम, आजाद बस्ती में लोगों ने किया विरोध
September 19, 2026
झारखंड वन विभाग में बड़ा बदलाव, 9 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार; देखें पूरी सूची 
September 19, 2026
APK फाइल भेजकर बैंक-गैस उपभोक्ताओं को ठगते थे जामताड़ा के साइबर अपराधी, चार गिरफ्तार
September 19, 2026

You Might Also Like

बिहार

प्रयागराज की रहने वाली आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की झारखंड में हत्या, शव घर लाया गया तो मचा कोहराम

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार के लाल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड की नौकरी छोड़ भारत के सेमीकंडक्टर मिशन से जुड़े डॉ कुणाल

By AMRIT RAJ
बिहार

समस्तीपुर में यू-टर्न लेते ही ई-रिक्शा से भिड़ी अपाचे, महिला का हाथ टूटा, वीडियो वायरल

By AMRIT RAJ
बिहार

शेखपुरा में कार-बाइक की टक्कर के बाद बवाल, मुआवजा मांगने पर दागी गोलियां; 1 गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?