• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • रांची
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > रांची RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के तार बिहार तक पहुंचे? ED ने 4 राज्यों में एक साथ की छापेमारी

रांची RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के तार बिहार तक पहुंचे? ED ने 4 राज्यों में एक साथ की छापेमारी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/17 at 7:50 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

प्रवर्तन निदेशालय ने रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली।

पटना। रांची के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की।

Contents
10 स‍ितंबर को एनआईए ने ली थी तलाशी जांच की जिम्‍मेदारी सौंपी गई NIA को 

दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली। यह कार्रवाई जून में रांची के निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय पर हुए हमले से जुड़े मामले में की गई है।

मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में नई प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

10 स‍ितंबर को एनआईए ने ली थी तलाशी 

जांच के दौरान दूसरे राज्यों में भी हमले से जुड़े लोगों और ठिकानों के बारे में जानकारी सामने आई। 10 सितंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पटना में भी कई ठिकानों पर तलाशी ली थी।

इसके बाद जांच में बिहार से जुड़े तारों की भी पड़ताल तेज हुई। बता दे कि रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर में स्थित संघ कार्यालय पर 17 जून की रात करीब साढ़े 12 बजे हमला किया गया था।

आरोप है कि अज्ञात लोगों ने कार्यालय परिसर में पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकीं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। संघ की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

जांच की जिम्‍मेदारी सौंपी गई NIA को 

स्थानीय पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की और बाद में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय भी मामले में सक्रिय हुआ है। गुरुवार की तलाशी में संदिग्ध लेन-देन, धन के स्रोत और हमले से जुड़े संभावित आर्थिक संबंधों की जांच की जा रही है।

एजेंसी ने चार राज्यों में एक साथ कार्रवाई कर मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामग्री खंगाली है। फिलहाल ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article माओवादी किशन की मौत के बाद असीम मंडल को मिली थी बंगाल की कमान, दशकों तक संगठन में रहा सक्रिय  
Next Article जंगल में हथियार छोड़े, रिश्तेदारों के घर ठिकाना बदला… पर आखिरी चाल में मात खा गया शीर्ष नक्सली असीम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहां अपनों को देनी है अंतिम विदाई, वहां पसरा पानी, मधेपुरा के बिहारीगंज मुक्तिधाम की बदहाली से लोग परेशान
September 17, 2026
पश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरू
September 17, 2026
2000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% चार्ज! दरभंगा के कारोबारियों ने जताई चिंता
September 17, 2026
पूर्णिया में नशे के खिलाफ पंचायत का एक्शन, 10 सदस्यीय टीमों ने संभाला मोर्चा, 3 संदिग्ध पुलिस के हवाले
September 17, 2026

You Might Also Like

बिहारराज्य

जहां अपनों को देनी है अंतिम विदाई, वहां पसरा पानी, मधेपुरा के बिहारीगंज मुक्तिधाम की बदहाली से लोग परेशान

By Priyanka Kumari
बिहारराज्य

पश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरू

By Priyanka Kumari
बिहारराज्य

2000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% चार्ज! दरभंगा के कारोबारियों ने जताई चिंता

By Priyanka Kumari
बिहारराज्य

पूर्णिया में नशे के खिलाफ पंचायत का एक्शन, 10 सदस्यीय टीमों ने संभाला मोर्चा, 3 संदिग्ध पुलिस के हवाले

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?