• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > ‘मिनटों का खेल और हजारों की कमाई!’ रांची में तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाला युवक गिरफ्तार

‘मिनटों का खेल और हजारों की कमाई!’ रांची में तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाला युवक गिरफ्तार

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/14 at 2:20 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

रांची में रेलवे टिकट दलाल प्रवीण कुमार वर्मा को पकड़ा गया है, जो फर्जी आईडी की जगह अलग-अलग स्टेशनों से काउंटर पर खड़े होकर तत्काल टिकट बुक करता था। वह प्रति सीट एक हजार रुपये अतिरिक्त वसूलता था और इस तरह 15-20 हजार रुपये तक कमा लेता था।

रांची। तत्काल रेलवे टिकट की दलाली का तरीका बदल गया है। फर्जी आइडी के जरिए टिकट बनाने पर आधार लिंक की व्यवस्था ने रोक लगा दी तो दलालों ने अब काउंटर पर खड़े होकर टिकट कटाने का रास्ता अपना लिया।

Contents
एक सीट पर एक हजार का खेलस्टेशन बदलता था, ताकि न हो शकआधार लिंक होने के बाद बदला तरीकावर्ष 2026 में 6 लोग गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन में पकड़ा गया टिकट दलाल भी इसी तरीके से काम कर रहा था। वह एक ही स्टेशन से लगातार टिकट नहीं कटाता था, बल्कि शक से बचने के लिए अलग-अलग स्टेशनों पर जाकर टिकट बनवाता था। उसके नेटवर्क में दूसरे मंडलों के स्टेशनों पर भी लोग काउंटर से टिकट कटाने का काम करते थे।

एक सीट पर एक हजार का खेल

आरपीएफ पोस्ट रांची और सीआइबी रांची की कार्रवाई में पकड़े गए प्रवीण कुमार वर्मा, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता महावीर प्रसाद वर्मा, निवासी रामूसरन, डाकघर मांद्रो, थाना देवरी, जिला गिरिडीह से पूछताछ में टिकट दलाली के इस नेटवर्क का पता चला। वह ग्राहकों के लिए तत्काल टिकट की व्यवस्था करता था और प्रत्येक सीट पर करीब एक हजार रुपये अतिरिक्त लेता था।

यानी एक टिकट में पांच यात्रियों की सीट कंफर्म कराने पर वह पांच हजार रुपये तक अतिरिक्त वसूलता था। तत्काल टिकट खुलने के कुछ ही मिनटों में कई यात्रियों के टिकट बन जाने पर उसकी कमाई 15 से 20 हजार रुपये तक पहुंच जाती थी। खास बात यह थी कि इसके लिए उसे किसी दुकान या साइबर कैफे में बैठने की जरूरत नहीं थी। वह रेलवे आरक्षण काउंटर पर ही खड़ा होकर टिकट कटाता था।

स्टेशन बदलता था, ताकि न हो शक

जांच में सामने आया कि दलाल एक ही आरक्षण केंद्र पर लगातार टिकट कटाने से बचता था। वह अलग-अलग स्टेशनों पर जाकर टिकट कटाता था। इसके पीछे उद्देश्य यह था कि रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों को उस पर संदेह न हो। रांची के अलावा दूसरे मंडलों के स्टेशनों पर भी उसके संपर्क में रहने वाले लोग काउंटर पर खड़े होकर इसी तरह तत्काल टिकट कटाते थे।

इस तरह एक स्थान से टिकटों की व्यवस्था कराने के बजाय अलग-अलग स्टेशनों का इस्तेमाल कर नेटवर्क को चलाया जा रहा था। तत्काल टिकट की मांग अधिक होने के कारण जरूरतमंद यात्रियों से टिकट के वास्तविक मूल्य के अलावा मोटी रकम वसूलकर दलाल आर्थिक लाभ कमाते थे।

आधार लिंक होने के बाद बदला तरीका

रेलवे आरक्षण व्यवस्था में आधार से लिंक की प्रक्रिया मजबूत होने के बाद फर्जी पहचान के आधार पर टिकट बनाने की गुंजाइश काफी कम हुई है। ऐसे में टिकट दलालों ने टिकट बुक करने के लिए नई तरकीब अपनाई है। अब वे अलग-अलग लोगों को काउंटर पर खड़ा कर तत्काल टिकट कटवाने की कोशिश करते हैं और बाद में जरूरतमंद यात्रियों को अतिरिक्त राशि लेकर टिकट उपलब्ध कराते हैं।

इसी सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट रांची और सीआइबी रांची की टीम ने रेलवे बुकिंग काउंटर रांची में छापेमारी-सह-तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान प्रवीण कुमार वर्मा को पीआरएस काउंटर संख्या पांच से तत्काल टिकट खरीदने के बाद हिरासत में लिया गया।

तलाशी में उसके पास से कुल चार लाइव पीआरएस रेलवे टिकट बरामद हुए, जिनका कुल मूल्य 29,275 रुपये था। इसके अलावा एक मोबाइल फोन, तीन भरे हुए और चार खाली टिकट आरक्षण मांग-पत्र बरामद किए गए। पूछताछ में उसने ग्राहकों के लिए रेलवे टिकट की व्यवस्था कर अतिरिक्त शुल्क लेने की बात स्वीकार की।

बरामद टिकट और अन्य सामग्री जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट रांची में केस दर्ज किया गया।

वर्ष 2026 में 6 लोग गिरफ्तार

इस वर्ष 2026 में रेलवे सुरक्षा बल रांची मंडल के द्वारा अवैध रेलवे टिकट का कारोबार करने वाले 06 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसके लिए केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गई। 

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जमशेदपुर में अधिवक्ता के घर से ग्रिल तोड़कर उड़ाए ₹16 लाख के गहने और कैश, CCTV में कैद हुए 5 संदिग्ध
Next Article Dhanbad News: बेटे का प्रेम विवाह पिता को था नागवार, साजिश रच बहू की कराई हत्या; सिर कटी युवती के शव का राजफाश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार: एक्शन में मंत्री दीपक प्रकाश, ट्रांसफर में लापरवाही बरतने पर 3 जिलों के DPRO पर गिरेगी गाज
September 14, 2026
सीतामढ़ी सदर अस्पताल की छत पर मटन पार्टी में मस्त रहे एंबुलेंस चालक, नीचे तड़पते रहे मरीज
September 14, 2026
BRICS से भारत को नए अवसर, बिहार में बाढ़ राहत पर सरकार का फोकस; श्रवण बोले- ‘आपदा पीड़ितों के खजाने पर पहला हक’
September 14, 2026
जमुई में एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही, ऑक्सीजन नहीं मिलने से छात्र की हुई मौत
September 14, 2026

You Might Also Like

झारखंड

Archery World Cup: 16 साल बाद टूटा रिकॉर्ड; धीरज बने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में देश के पहले पुरुष चैंपियन

By AMRIT RAJ
झारखंड

दिनदहाड़े अपहरण : आदित्यपुर के आशियाना चौक से कार सवार युवक को जबरन ले गए हथियारबंद अपराधी

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

पुलिस के सामने वासेपुर में पिटा गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, भीड़ से उठी एनकाउंटर की आवाज

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

Dhanbad News: बेटे का प्रेम विवाह पिता को था नागवार, साजिश रच बहू की कराई हत्या; सिर कटी युवती के शव का राजफाश

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?