• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बिहार: किराएदार, बिजली मीटर या बंटवारा… जानें आपकी संपत्ति पर कितना और किसे देना होगा टैक्स

बिहार: किराएदार, बिजली मीटर या बंटवारा… जानें आपकी संपत्ति पर कितना और किसे देना होगा टैक्स

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/12 at 3:20 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

पटना नगर निगम संपत्ति कर के दायरे को बढ़ा रहा है, जिसमें कई बिजली मीटर, किराएदार और संपत्ति के बंटवारे से जुड़े सवालों पर नगर आयुक्त ने स्पष्टीकरण दिया है।

पटना। आपके घर में बिजली के दो या तीन मीटर हैं, तो क्या हर मीटर के नाम पर अलग संपत्ति कर देना होगा? मकान में किराएदार रहते हैं या भाइयों के बीच बंटवारा हुआ है, तो कर का जिम्मेदार कौन होगा?

ऐसे सवालों को लेकर लोगों की उलझन अब नगर निगम के सामने पहुंच रही है। संपत्ति कर का दायरा बढ़ाने के लिए की गई कॉलिंग में अब तक 4,80,437 बिजली उपभोक्ताओं ने स्वीकार किया है कि वे संपत्ति कर जमा नहीं करते और उनकी संपत्ति का कर निर्धारण नहीं हुआ है।

चिह्नित संपत्तियों का कर निर्धारण तीन स्तरीय राजस्व संवर्धन अभियान के तहत शुरू कर दिया गया है। जनगणना 2027 के पहले चरण में मकानों के सूचीकरण के दौरान 4.60 लाख मकान चिह्नित हुए हैं, जबकि निगम के रिकॉर्ड में अब तक 3.10 लाख संपत्तियाें के ही कर का निर्धारण हुआ।

ऐसे में कर निर्धारण को लेकर उठ रहे सवालों पर नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रस्तुत है सवाल और उनके जवाब

1. क्या सभी बिजली उपभोक्ताओं को संपत्ति कर का निर्धारण कराने के बाद कर जमा करना होगा?

किसी भवन में मौजूद सभी फ्लैट या अन्य इकाइयों का संपत्ति कर निर्धारण जरूरी है। इसका निर्धारण एक ही प्रॉपर्टी आइडी (पीआइडी) में या अलग-अलग पीआइडी में किया जा सकता है। केवल अलग-अलग बिजली मीटर या बिजली उपभोक्ता होने से यह नहीं माना जाएगा कि संपत्तियां भी अलग-अलग हैं।

2. एक मकान में पांच मीटर हैं और उसमें किराएदार भी रहते हैं तो संपत्ति कर कौन देगा?

यदि किसी भवन में एक से अधिक फ्लैट या इकाइयां हैं और सभी का संपत्ति कर अलग-अलग या एक ही पीआइडी में निर्धारित हो चुका है, तो प्रत्येक बिजली उपभोक्ता के लिए अलग से संपत्ति कर का निर्धारण कराना जरूरी नहीं है। संपत्ति कर संबंधित संपत्ति या फ्लैट के निर्धारित कर के आधार पर ही देय होगा।

3. अगर मकान का बंटवारा हुआ है अथवा बंटवारा नहीं हुआ है, तो ऐसी स्थिति में संपत्ति कर कैसे निर्धारित किया जाएगा?

यदि संपत्ति का बंटवारा नहीं हुआ है तो जिन लोगों के नाम पर संपत्ति दर्ज है, वे ही संपत्ति कर का भुगतान करेंगे। वहीं, यदि संपत्ति का विधिवत बंटवारा हो चुका है और प्रत्येक भाई का हिस्सा अलग संपत्ति के रूप में निर्धारित है, तो प्रत्येक हिस्से का अलग-अलग संपत्ति कर निर्धारण कराना जरूरी होगा।

4. जनगणना के लिए किए गए मकानों के सूचीकरण में 4.80 लाख मकान चिह्नित हुए हैं। ऐसे में संपत्ति कर देने वालों की संख्या कितनी होनी चाहिए?

नगर निगम का लक्ष्य भवन, भूखंड और अन्य कर योग्य संपत्तियों समेत पांच लाख से अधिक संपत्तियों को संपत्ति कर के दायरे में लाना है।

5. किसी आवासीय मकान में आवासीय और व्यावसायिक, दोनों तरह की गतिविधियां हो रही हैं तो क्या संपत्ति कर का अलग-अलग निर्धारण कराना होगा?

यदि दुकान और आवास के लिए अलग-अलग पीआइडी निर्धारित हैं, तो दोनों का अलग-अलग संपत्ति कर निर्धारण होगा। वहीं, यदि एक ही पीआइडी में मिश्रित उपयोग का उल्लेख करते हुए स्व-कर निर्धारण किया गया है, तो उसी पीआइडी के तहत संपत्ति कर का निर्धारण किया जाएगा।

6. सोसाइटी क्षेत्र की संपत्तियों के लिए संपत्ति कर संग्रहण की क्या व्यवस्था है? कर सोसाइटी से लिया जाएगा या प्रत्येक संपत्तिधारक से?

संपत्ति कर के दायरे में सोसाइटी क्षेत्र की कर योग्य संपत्तियां भी आएंगी। प्रत्येक कर योग्य संपत्ति या फ्लैट का नियमानुसार संपत्ति कर निर्धारण कराना अनिवार्य होगा।

7. राजीव नगर की 1,024 एकड़ जमीन को आवास बोर्ड ने 1974 में अधिग्रहित किया था। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। ऐसी स्थिति में यहां की संपत्तियों से संपत्ति कर संग्रहण किया जाएगा?

इस संबंध में सक्षम प्राधिकार के निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

8. नगर निगम जितना जोर संपत्ति कर वसूलने पर दे रहा है, क्या उसी गति से जनहित के कार्यों पर भी जोर दिया जाएगा?

संपत्ति कर नगर निकाय की आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 के बजट प्रविधानों के अनुसार नगर निकायों के वित्तीय संसाधनों का कम से कम 25 प्रतिशत शहरी गरीबों के लिए बुनियादी सुविधाओं पर खर्च किया जाना है।

यह प्रावधान 74वें संविधान संशोधन की 12वीं अनुसूची में नगर निकायों के लिए तय दायित्वों के अनुरूप है। इसलिए राजस्व बढ़ाने का उद्देश्य केवल अधिक कर वसूलना नहीं है, बल्कि इससे मिलने वाले अतिरिक्त संसाधनों से नागरिक सुविधाओं और जनहित के विकास कार्यों को मजबूत करना भी है।

9. संपत्ति कर से प्राप्त राशि को खर्च करने के लिए नगर निगम की कोई विशेष योजना है?

संपत्ति कर से प्राप्त राजस्व का उपयोग नगर निगम द्वारा नागरिक सुविधाओं, शहरी विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में किया जाता है। जरूरत और प्राथमिकता के आधार पर सक्षम प्राधिकार समय-समय पर योजनाएं तय करता है और उनका क्रियान्वयन करता है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आजादी के दशकों बाद भी सड़क से महरूम धरनीचक की 200 घरों की बस्ती
Next Article बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची आजसू की राहत टीम, जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री
September 12, 2026
बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
September 12, 2026
आजादी के दशकों बाद भी सड़क से महरूम धरनीचक की 200 घरों की बस्ती
September 12, 2026
मधुबनी के युवक ने मारा लंबा हाथ, लखनऊ में नौकर बन उड़ाया 1.5 करोड़ का माल, रुन्नीसैदपुर से गिरफ्तार
September 12, 2026

You Might Also Like

बिहार

मधुबनी के युवक ने मारा लंबा हाथ, लखनऊ में नौकर बन उड़ाया 1.5 करोड़ का माल, रुन्नीसैदपुर से गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
बिहार

यह कैसी पढ़ाई? पश्चिम चंपारण में स्कूल गईं चार बहनें एक साथ गायब, 17 घंटे बाद दिल्ली में मिलीं

By AMRIT RAJ
बिहार

नालंदा में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, वशीकरण और सेक्स एस्कॉर्ट के नाम पर ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
बिहार

लखीसराय के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को खातों में आएंगे 7-7 हजार रुपये

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?