साहिबगंज। जिले में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर पूर्व झारखंड विधानसभा सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति सीता सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं तथा दर्जनों गांवों में पानी प्रवेश कर गया है। इससे लोगों के सामने भोजन, स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित आश्रय और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवार सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने प्रभावित घरों, फसलों और पशुधन के नुकसान के लिए भी अतिरिक्त सहायता की मांग की है।
साहिबगंज में बाढ़ संकट पर सीता सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, विशेष राहत पैकेज की मांग
Leave a comment



