• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > मंचूरियन ने ली जान, भोजपुर में बच्ची की मौत के बाद हड़कंप; दादी-भाई अस्पताल में भर्ती

मंचूरियन ने ली जान, भोजपुर में बच्ची की मौत के बाद हड़कंप; दादी-भाई अस्पताल में भर्ती

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 2:11 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

भोजपुर के हसन बाजार में मंचूरियन खाने के बाद दादी-पोती समेत चार लोग बीमार पड़ गए।

 आरा। भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार गांव में गुरुवार की रात मंचूरियन खाने के बाद दादी व पोती समेत चार लोगों की हालत बिगड़ गई।

इसमें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की दादी का इलाज सदर अस्पताल, आरा में कराया जा रहा है।

दो अन्य बच्चों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। मृत बच्ची सात वर्षीय काव्या कुमारी हसन बाजार गांव निवासी कुंदन कुमार गुप्ता की पुत्री थी।

बीमार लोगों में उसका 13 वर्षीय भाई बिट्टू कुमार, नौ वर्षीय भाई रोहित कुमार और 70 वर्षीय दादी चंद्रावती कुंवर शामिल हैं। मृतका की दादी चंद्रावती कुंवर ने बताया कि उनके रिश्ते में लगने वाला भांजा बाजार से मंचूरियन खरीदकर घर लाया था।

परिवार के सभी लोगों ने उसे खाया था। खाने के कुछ देर बाद सभी को दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसी दौरान काव्या की हालत अचानक गंभीर हो गई।

स्वजन उसे इलाज के लिए रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

चिकित्सक ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं चंद्रावती को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बिट्टू और रोहित का इलाज परिजन निजी अस्पताल में करा रहे हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

हसन बाजार थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला ने बताया कि मंचूरियन खाने के बाद बच्ची की मौत होने और उसकी दादी व दो भाइयों के बीमार होने की सूचना मिली है।

हालांकि, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही बच्ची की मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। काव्या तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और माता-पिता की इकलौती लाडली थी।

उसके माता-पिता पंजाब के लुधियाना में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मां सुमन देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कौन हैं उरांव? कुड़ुख भाषा से धुमकुड़िया तक, जानिए झारखंड की इस जनजाति की पूरी कहानी
Next Article झारखंड सरकार और जिला उपायुक्तों को राहत, हाईकोर्ट ने असिस्टेंट टीचर नियुक्ति अवमानना मामला किया खत्म
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 साल लंबी वेटिंग लिस्ट!’ रामगढ़ के दुर्गा मंदिर में ‘डाक’ चढ़ाने की अनोखी परंपरा, 2037 तक होती है एडवांस बुकिंग
September 14, 2026
बरवाअड्डा थानेदार के साथ विवाद में MLA Jairam Mahto को बड़ी राहत, धनबाद कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
September 14, 2026
टी-ड्रोन क्षमता मजबूत करेगा CISF, देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा होगी अचूक; ड्रोन फेडरेशन के साथ समझौता
September 14, 2026
थल सैनिक कैंप 2026 में चमके मुजफ्फरपुर के कैडेट, आशुतोष कुमार ने जीता गोल्ड मेडल
September 14, 2026

You Might Also Like

बिहारझारखंड

थल सैनिक कैंप 2026 में चमके मुजफ्फरपुर के कैडेट, आशुतोष कुमार ने जीता गोल्ड मेडल

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार: किराएदार, बिजली मीटर या बंटवारा… जानें आपकी संपत्ति पर कितना और किसे देना होगा टैक्स

By AMRIT RAJ
बिहार

मधुबनी के युवक ने मारा लंबा हाथ, लखनऊ में नौकर बन उड़ाया 1.5 करोड़ का माल, रुन्नीसैदपुर से गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
बिहार

यह कैसी पढ़ाई? पश्चिम चंपारण में स्कूल गईं चार बहनें एक साथ गायब, 17 घंटे बाद दिल्ली में मिलीं

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?