• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > देवघर बायपास रेलखंड का निरीक्षण, स्पीड ट्रायल भी सफल

देवघर बायपास रेलखंड का निरीक्षण, स्पीड ट्रायल भी सफल

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/10 at 12:46 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

देवघर। देवघर बायपास लिंक रेल परियोजना अब परिचालन की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई है। करीब 340 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लगभग 3.9 किलोमीटर लंबे नये रेलखंड का गुरुवार को पूर्व सर्किल के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) गुरु प्रकाश ने निरीक्षण किया। इस दौरान आसनसोल मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्य, सीएओ/कॉन मनोज खां समेत रेलवे के कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Contents
ट्रैक और पुल-पुलिया की स्थिति परखीविशेष ट्रेन से किया गया गति परीक्षणजसीडीह में इंजन बदलने की जरूरत होगी खत्म8.8 किलोमीटर की कनेक्टिविटी में 3.9 किलोमीटर नया रेलखंडनिरीक्षण से पहले की गयी पूजा-अर्चना

सीआरएस ने अधिकारियों के साथ ट्रॉली के माध्यम से पूरे नवनिर्मित रेलखंड का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे ट्रैक, पुल-पुलिया और निर्माण से जुड़ी अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।

ट्रैक और पुल-पुलिया की स्थिति परखी

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने परियोजना के निर्माण और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी सीआरएस को दी। रेलखंड की संरचना, ट्रैक की स्थिति और परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की गयी। सीआरएस के निरीक्षण को रेलखंड के संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रक्रिया माना जा रहा है।

विशेष ट्रेन से किया गया गति परीक्षण

ट्रॉली निरीक्षण के बाद नये रेलखंड पर विशेष ट्रेन चलाकर गति परीक्षण किया गया। ट्रेन देवघर लिंक से कुमड़ाबाद रोहिणी तक गयी। इस दौरान अधिकारियों ने ट्रैक की क्षमता और रेल परिचालन से संबंधित तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।

जसीडीह में इंजन बदलने की जरूरत होगी खत्म

देवघर बायपास लिंक रेलखंड के चालू होने के बाद देवघर, दुमका और गोड्डा समेत कई इलाकों की ओर जाने वाली ट्रेनों को जसीडीह स्टेशन पर इंजन की दिशा बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे ट्रेनों के परिचालन में लगने वाला अतिरिक्त समय कम होगा और यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

8.8 किलोमीटर की कनेक्टिविटी में 3.9 किलोमीटर नया रेलखंड

कुमड़ाबाद रोहिणी से देवघर बायपास होते हुए देवघर स्टेशन तक रेल संपर्क की कुल लंबाई लगभग 8.8 किलोमीटर है। इसमें करीब 3.9 किलोमीटर का नया लिंक रेलखंड बनाया गया है। परियोजना का उद्देश्य देवघर को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के साथ ट्रेनों के परिचालन में लगने वाले अतिरिक्त समय को कम करना है।

निरीक्षण से पहले की गयी पूजा-अर्चना

सीआरएस गुरु प्रकाश ने निरीक्षण शुरू करने से पहले रेलवे ट्रैक पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ नये रेलखंड का तकनीकी निरीक्षण किया। निरीक्षण और गति परीक्षण के बाद अब रेलखंड को परिचालन के लिए तैयार करने से जुड़ी आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article JSSC CGL मामले में जांच तेज, नेपाल के होटलों में सवाल-उत्तर रटवाने का दावा
Next Article पुराने सिक्कों के बदले 86 लाख देने का झांसा, राजमिस्त्री से 43 हजार की साइबर ठगी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवगछिया: श्रीपुर आजाद टोला में बंद मकान के अंदर 8 दिनों तक पड़ा रहा 75 वर्षीय वृद्धा का शव; तेज दुर्गंध फैलने पर ग्रिल काटकर घुसे लोग
September 10, 2026
नवगछिया: सूखे नशे की लत में छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान; आधी रात चौकी के नीचे छिपकर सिर पर मूसल से किए ताबड़तोड़ वार
September 10, 2026
सुलतानगंज: बाजार की मांग के अनुरूप फसल चुनें किसान; खरीफ किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने दिया फसल विविधीकरण और जैविक खेती का मंत्र
September 10, 2026
सुलतानगंज: ‘हे गंगा मइया, अबै लौटि जा; भूल-चूक माफ करो’—आंचल फैलाकर रो पड़ीं 60 वर्षीय मनोरमा; छतों पर कट रही रातें
September 10, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

पुराने सिक्कों के बदले 86 लाख देने का झांसा, राजमिस्त्री से 43 हजार की साइबर ठगी

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

JSSC CGL मामले में जांच तेज, नेपाल के होटलों में सवाल-उत्तर रटवाने का दावा

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

भाजपा ने कसी कमर, आज प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी रहेंगे मौजूद 

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

गंगा में उफान से बाढ़ के हालात गंभीर, जेएमएम ने बांटी राहत सामग्री

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?