• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > लालपुर में निर्माणाधीन मकान की दीवार ने ली मजदूर की जान, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

लालपुर में निर्माणाधीन मकान की दीवार ने ली मजदूर की जान, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/05 at 1:49 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा हुआ है. खुदाई के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से एक मजदूर की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रांची : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के डंगराटोली चौक के समीप पैंटालून के ठीक सामने शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. होटल प्रताप रेसीडेंसी के बगल स्थित एक पुरानी निर्माणाधीन दुकान में काम करने के दौरान छत का बीम अचानक भरभराकर गिर गया. इसकी चपेट में आने से राजमिस्त्री रमेश महतो (36) की मौके पर ही मौत हो गयी. वह झालदा के बागबिंधा का रहने वाला था.

Contents
मलबा हटाकर शव को निकाला गयाचार छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

जानकारी के अनुसार, डंगराटोली स्थित उक्त पुरानी दुकान में मरम्मत और निर्माण का काम चल रहा था. रमेश महतो शनिवार को दुकान के अंदर काम कर रहा था. इसी दौरान जर्जर छत का बीम अचानक उसके ऊपर आ गिरा. बीम सिर पर गिरने से उसे गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद तेज आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.

मलबा हटाकर शव को निकाला गया

हादसे के बाद आसपास के लोग और स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंचे. लोगों ने मलबा हटाकर रमेश को बाहर निकाला. सूचना मिलने पर लालपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

चार छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के चाचा गोविंद महतो ने बताया कि झालदा से कुल पांच लोग रोजाना काम करने आते थे, जिसमें रमेश भी शामिल था. रमेश के चार छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान काफी पुरानी और जर्जर स्थिति में थी. इसी वजह से हादसा होने की बात कही जा रही है. फिलहाल लालपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पुलिस सभा में एसपी ने सुनी अधिकारियों और जवानों की समस्याएं
Next Article शिक्षक दिवस पर जिले के 25 शिक्षक सम्मानित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने संवेदनशील जनप्रतिनिधि खोया : सांसद सुखदेव भगत
September 6, 2026
सुदिव्य सोनू के पिता के आगे झुके थे गुरु जी, कहा था- आपका बेटा ले जा रहे हैं, कुछ बनाकर देंगे
September 6, 2026
झारखंड में 2 दिनों का राजकीय शोक, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर
September 6, 2026
आप हमेशा याद आएंगे भैया…’, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
September 6, 2026

You Might Also Like

झारखंड

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने संवेदनशील जनप्रतिनिधि खोया : सांसद सुखदेव भगत

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

सुदिव्य सोनू के पिता के आगे झुके थे गुरु जी, कहा था- आपका बेटा ले जा रहे हैं, कुछ बनाकर देंगे

By AMRIT RAJ
झारखंडशिक्षा

झारखंड में 2 दिनों का राजकीय शोक, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

By AMRIT RAJ
झारखंडशिक्षा

आप हमेशा याद आएंगे भैया…’, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?