साहिबगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति देने वाली मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या उच्च विद्यालय, पोखरिया की छात्राओं और शिक्षकों को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह एसपी कार्यालय में आयोजित हुआ।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू स्टेडियम और एसपी कार्यालय में छात्राओं ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी थी। कार्यक्रम में संगीत शिक्षिका संध्या किरण, शिक्षक बागिश कुमार तथा छात्राएं सोनम कुमारी, भावना कुमारी, रीमा कुमारी, मीठी कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, प्राची कुमारी, ईशा कुमारी, नौशीन नाज, दीप्ति भारती, सुहानी कुमारी, आलिया जहां, परिधि कुमारी, प्रीति कुमारी, मनीषा कुमारी, नूपुर कुमारी और ऐश्वर्या कुमारी को सम्मानित किया गया।
एसपी ने कहा कि छात्राओं ने कम समय में तैयारी कर बेहतर प्रस्तुति दी, जो सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना मजबूत होती है। मौके पर डीएसपी रविकांत साह, राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।



