साहिबगंज। एफजेसीसीआई झारखंड के आजीवन सदस्य आकाश पांडेय ने आगामी चुनाव में संथाल परगना प्रमंडल से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा और देवघर समेत संथाल परगना के सभी छह जिलों के व्यापारियों की कई समस्याएं अब भी लंबित हैं।
आकाश पांडेय ने कहा कि चुनाव जीतने पर वे व्यापारी वर्ग की समस्याओं को मजबूती से सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने संथाल परगना के सभी एफजेसीसीआई सदस्यों तथा चैंबर के अध्यक्ष और सचिव से समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील की।



