बड़ा पुल, तेलों पुल समेत अन्य स्थानों पर पुलिस ने की सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी नजर
बोरियो। थाना क्षेत्र में बुधवार को एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। बड़ा पुल, तेलों पुल समेत अन्य स्थानों पर पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर सघन जांच की।
जांच के दौरान पुलिस ने वाहनों की डिक्की, बैग और आवश्यक कागजात की बारीकी से जांच की। इसके अलावा इंश्योरेंस समेत अन्य वाहन दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय आवश्यक कागजात साथ रखने की हिदायत दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से इस तरह का वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान के दौरान एएसआई धर्मेंद्रनाथ समेत अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे।



