कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती के नेतृत्व में स्वयंसेवक पहुंचेंगे सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका
साहिबगंज। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा जारी पत्र के आलोक में साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक पूर्व गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भेजना सुनिश्चित किया है।
कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती के नेतृत्व में स्वयंसेवक 3 सितंबर 2026 को सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के दिग्घी परिसर में आयोजित चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया में सफल स्वयंसेवकों को आगे 26 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित होने का अवसर मिलेगा।
चयन समिति के सदस्य के रूप में नामित हुए प्रो. कुमार प्रशांत भारती
इधर, राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की ओर से साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती को भी चयन प्रक्रिया से संबंधित पत्र प्राप्त हुआ है।
पत्र के माध्यम से उन्हें पूर्व गणतंत्र परेड शिविर के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में चयन समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। उन्हें चयन प्रक्रिया में शामिल प्रतिभागियों के मूल्यांकन एवं चयन में समिति के सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभानी होगी।



