• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > 25 हजार राशन डीलर आर्थिक संकट में! लंबित कमीशन नहीं मिला तो दी राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

25 हजार राशन डीलर आर्थिक संकट में! लंबित कमीशन नहीं मिला तो दी राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/01 at 4:41 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

25,000 राशन डीलर आर्थिक संकट में! लंबित कमीशन भुगतान की मांग, नहीं तो 1 अक्टूबर से राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी।

राजमहल : जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की विभिन्न मांगों को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन की जिला इकाई ने मंगलवार को राजमहल अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. डीलरों ने लंबित कमीशन के भुगतान समेत अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की. धरना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम मांग पत्र सौंपा गया.

Contents
25 हजार राशन डीलर आर्थिक संकट में : जिला अध्यक्ष30 दिनों के अंदर लंबित कमीशन भुगतान की मांगमासिक आय 50 हजार करने की मांगशिकायत निवारण कोषांग बनाने की मांगमांगें नहीं मानीं तो 1 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी

25 हजार राशन डीलर आर्थिक संकट में : जिला अध्यक्ष

जिला अध्यक्ष मो. जाकिर हुसैन ने कहा कि राज्य के करीब 25 हजार राशन डीलर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. कई महीनों से कमीशन का भुगतान लंबित है. दुकान का किराया, सहायक की मजदूरी, बिजली बिल और रखरखाव का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है. उन्होंने सरकार से डीलरों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की.

30 दिनों के अंदर लंबित कमीशन भुगतान की मांग

फेडरेशन ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वितरित खाद्यान्न का लंबित कमीशन 30 दिनों के अंदर भुगतान करने की मांग की. साथ ही खाद्यान्न आवंटन के साथ ही कमीशन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गयी.

मासिक आय 50 हजार करने की मांग

डीलरों की मासिक आय 50 हजार रुपये सुनिश्चित करने और खर्च के अनुरूप उचित कमीशन तय करने की मांग भी उठायी गयी. इसके अलावा आवंटित माह का खाद्यान्न उसी माह उपलब्ध कराने, डीलर परिवारों को मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य चिकित्सा योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने तथा पीडीएस में सर्वर की समस्या दूर करने की मांग की गयी.

शिकायत निवारण कोषांग बनाने की मांग

शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अलग शिकायत निवारण कोषांग बनाने की मांग भी रखी गयी.

मांगें नहीं मानीं तो 1 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी

फेडरेशन ने चेतावनी दी कि 30 सितंबर 2026 तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 1 अक्तूबर से राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा. इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर डीलर ‘कमीशन नहीं तो वितरण नहीं’ की नीति अपनाने को बाध्य होंगे.

धरना में जिला महासचिव रंजीत कुमार यादव, मो. अब्दुल शेख, ऐनुल हक अंसारी, ओम प्रकाश साह, अनवर अली, यासीर शेख, मनोज कुमार साह, वेचनाथ कुमार साह, मनोज कुमार भगत, सुहागनी हेम्ब्रम, किशोर जैन समेत बड़ी संख्या में डीलर मौजूद थे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आदर्श हत्याकांड में छह आरोपी किशोर घोषित, भेजे गये दुमका बाल सुधार गृह : परिजनों में मायूसी
Next Article गोपालगंज-सीवान का कुख्यात अपराधी गुजरात से गिरफ्तार, 2 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोपालगंज-सीवान का कुख्यात अपराधी गुजरात से गिरफ्तार, 2 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
September 1, 2026
आदर्श हत्याकांड में छह आरोपी किशोर घोषित, भेजे गये दुमका बाल सुधार गृह : परिजनों में मायूसी
September 1, 2026
SIR सुनवाई को लेकर उमड़ी भीड़, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे मतदाता
September 1, 2026
छत तोड़कर 9 हजार रुपये उड़ा ले गये चोर : राजमहल में SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी
September 1, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

आदर्श हत्याकांड में छह आरोपी किशोर घोषित, भेजे गये दुमका बाल सुधार गृह : परिजनों में मायूसी

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

SIR सुनवाई को लेकर उमड़ी भीड़, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे मतदाता

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

छत तोड़कर 9 हजार रुपये उड़ा ले गये चोर : राजमहल में SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बरहेट में भीषण सड़क हादसा : टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?