• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > मध्याह्न भोजन पर संकट: महीनों से गैस सिलेंडर नहीं, लकड़ी-कोयले पर खाना बनाने को मजबूर बच्चे

मध्याह्न भोजन पर संकट: महीनों से गैस सिलेंडर नहीं, लकड़ी-कोयले पर खाना बनाने को मजबूर बच्चे

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/31 at 2:19 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

यूपीएस किस्टोपुर में गैस आपूर्ति ठप होने से विद्यालय प्रबंधन परेशान, विभागीय व्यवस्था पर उठे सवाल

उधवा। बच्चों के लिए संचालित मध्याह्न भोजन योजना में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। उधवा प्रखंड क्षेत्र के यूपीएस किस्टोपुर में पिछले कई महीनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने के कारण विद्यालय प्रबंधन को मजबूरन कोयला और लकड़ी जलाकर मध्याह्न भोजन तैयार करना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ विद्यालय प्रबंधन की परेशानी बढ़ गई है, बल्कि मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।बताया जाता है कि वेद व्यास इंडेन ग्रामीण वितरण गैस एजेंसी, बेगमगंज द्वारा उक्त विद्यालय में पिछले कई वर्षों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाती रही है। हालांकि, पिछले कई माह से एजेंसी की ओर से विद्यालय में गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं किए जाने की बात सामने आई है। गैस की उपलब्धता नहीं होने के कारण विद्यालय को वैकल्पिक ईंधन के सहारे भोजन तैयार करना पड़ रहा है।

लिखित मांग के बाद भी नहीं हुई आपूर्ति :

मामले की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से करीब तीन माह पहले गैस एजेंसी को लिखित पत्र देकर सिलेंडर की आपूर्ति करने का अनुरोध किया गया था। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं होने की बात कही जा रही है।ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर विद्यालय में नियमित गैस आपूर्ति की व्यवस्था क्यों बाधित हुई और लिखित मांग के बावजूद अब तक सिलेंडर की आपूर्ति क्यों नहीं की गई।

सीआरपी के निर्देश पर डिलीवरी रोकने का आरोप :

इधर, सूत्रों के हवाले से आरोप लगाया जा रहा है कि गैस एजेंसी के संचालन से जुड़े तपन कुमार मंडल (सीआरपी) के कथित निर्देश पर एजेंसी के मैनेजर को यूपीएस किस्टोपुर में गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं करने के लिए कहा गया। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, इस संबंध में सीआरपी तपन कुमार ने बताया कि उक्त विद्यालय का बकाया भुगतान नहीं मिलने के कारण गैस एजेंसी को गैस की डिलीवरी करने से मना किया गया है।

बिना गैस खाना बनाने में परेशानी :

विद्यालय की सचिव लालमुनि देवी ने बताया कि गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण मध्याह्न भोजन तैयार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लकड़ी और कोयले का इस्तेमाल करने से भोजन बनाने में अधिक समय लगता है और विद्यालय प्रबंधन पर अतिरिक्त परेशानी बढ़ जाती है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई :

इस संबंध में उधवा के बीईईओ रॉबिन मंडल ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांचोपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ऑफलाइन जाति-निवास प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शुरू, उधवा अंचल में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़
Next Article बच्चों की थाली से गायब अंडा, फल और सब्जी, खिचड़ी में भी दाल नहीं, मुखिया प्रतिनिधि ने जमीन पर बैठकर जताया विरोध
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्कूली बच्चों के बीच फलदार पौधों का वितरण
August 31, 2026
असर्वेक्षित भूमि वाले किसानों को भी मिले फसल बीमा का लाभ : गणेश तिवारी
August 31, 2026
बच्चों की थाली से गायब अंडा, फल और सब्जी, खिचड़ी में भी दाल नहीं, मुखिया प्रतिनिधि ने जमीन पर बैठकर जताया विरोध
August 31, 2026
ऑफलाइन जाति-निवास प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शुरू, उधवा अंचल में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़
August 31, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

स्कूली बच्चों के बीच फलदार पौधों का वितरण

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

असर्वेक्षित भूमि वाले किसानों को भी मिले फसल बीमा का लाभ : गणेश तिवारी

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बच्चों की थाली से गायब अंडा, फल और सब्जी, खिचड़ी में भी दाल नहीं, मुखिया प्रतिनिधि ने जमीन पर बैठकर जताया विरोध

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

ऑफलाइन जाति-निवास प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शुरू, उधवा अंचल में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?