साहिबगंज। संवाददाता। गंगा मिशन कोलकाता–साहिबगंज की ओर से गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत राजस्थान इंटर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम बाबूलाल नंदलाल बोहरा ट्रस्ट परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
छात्र-छात्राओं को आम, कटहल, नारियल और आंवला के पौधे प्राचार्य ओमप्रकाश गुप्ता, डाकिनाथ महादेव गौशाला के अध्यक्ष सुनील भारतीय, वार्ड पार्षद रश्मि चोखानी एवं पूर्व वार्ड पार्षद गोपाल चोखानी के हाथों वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश गुप्ता ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रतन अग्रवाल, श्याम जैन सहित विद्यालय के शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



