• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • #Sahibganj
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > वायरल ऑडियो विवाद पर MLA जयराम महतो बोले- ‘सिर कट जाएगा पर माफी नहीं मांगूंगा, जारी रहेगी भ्रष्टाचार पर लड़ाई

वायरल ऑडियो विवाद पर MLA जयराम महतो बोले- ‘सिर कट जाएगा पर माफी नहीं मांगूंगा, जारी रहेगी भ्रष्टाचार पर लड़ाई

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/27 at 2:08 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो बरवाअड्डा थानेदार विवाद के चलते चर्चा में हैं. उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की घोषणा की है. जानिए विवाद की पूरी वजह और विधायक के बयान.

रांची : झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो इन दिनों चर्चा में है. इसकी वजह है बरवाअड्डा थानेदार से उनका विवाद. पुलिस मेंस एसोसिएशन ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनसे माफी मांगने को कहा है. हालांकि, जयराम महतो ने माफी मांगने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है. ये पहला मौका नहीं है जब विधायक जयराम महतो अपने तल्खे तेवर के चलते चर्चा में हैं. इससे पहले भी वे कभी पत्रकारों से भिड़ते दिखाई पड़े हैं तो कभी कोई अधिकारी से गुस्से में बात करते दिखाई दिये हैं. उनके थानेदार के साथ हुए ऑडिया वायरल विवाद, तल्ख तेवर, थानों में भ्रष्टाचार, पुलिस की कार्यशैली और भविष्य की राजनीतिक को लेकर प्रभात खबर की पत्रकार राज लक्ष्मी ने बिना किसी झिझक के खुलकर बात. इस लेख में पढ़ें, विधायक जयराम महतो ने प्रभात खबर की पत्रकार से बातचीत में क्या कहा?

Contents
वायरल ऑडियो बोले- काट-छांट कर एडिट किया गया‘माननीय होने से पहले मैं एक इंसान हूं’ : जयराम महतोक्या है विवाद की असली वजहJMM और BJP नेताओं का मिला समर्थन: जयराम महतोजयराम महतो बोले- जारी रहेगी लड़ाई

वायरल ऑडियो बोले- काट-छांट कर एडिट किया गया

वायरल चल रहे 2 मिनट 51 सेकंड के ऑडियो क्लिप पर सफाई देते हुए जयराम महतो ने दावा किया कि यह ऑडियो पूरी तरह सच नहीं है. उन्होंने कहा कि इसमें लगभग 50% आवाज ही उनकी असली है, जबकि बाकी 50% हिस्से को जानबूझकर काट-छांट कर, आगे-पीछे और एडिट (सेंसर) करके जारी किया गया है. हालांकि अपनी भाषा के लहजे पर उन्होंने कहा कि परिस्थितियां ही भाषा तय करती हैं. अगर पुलिस आम जनता के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेगी, तो उनके साथ भी तीखे लहजे में बात करने की नौबत नहीं आएगी. उन्होंने थानों के बाहर एक पारदर्शी ‘रिव्यू सिस्टम’ स्थापित करने का सुझाव दिया, ताकि जनता की संतुष्टि का निष्पक्ष आकलन किया जा सके.

‘माननीय होने से पहले मैं एक इंसान हूं’ : जयराम महतो

एक विधायक के रूप में मर्यादित भाषा का पालन न करने के सवाल पर जयराम महतो ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने से पहले वे एक सामान्य इंसान हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी सार्वजनिक मंच, मीडिया इंटरव्यू, विधानसभा या सामाजिक सभा में अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया है. जो भी बातचीत लीक हुई है, वह एक व्यक्तिगत (पर्सनल) संवाद का हिस्सा थी. थानों की जमीनी हकीकत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि थानों में गालियां देना आम बात हो चुकी है और अगर सिर्फ गालियों के आधार पर ही कार्रवाई होने लगे, तो देश का कोई भी थाना केवल पुलिस पदाधिकारियों से ही भर जाएगा. हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि नकारात्मक माहौल में वे भी आक्रामक हो जाते हैं.

क्या है विवाद की असली वजह

जब विधायक जयराम महतो से विवाद की असली वजह पर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला गणेश दास नामक एक दलित व्यक्ति से जुड़ा है. आरोप था कि पुलिस गणेश दास के साथ बुरी तरह मारपीट कर रही है, जिससे उसकी हाथ की छोटी उंगली टूट गई थी. जब उनकी पार्टी (JLKM) के प्रतिनिधि पुलिस को मारपीट करने से मना करने गए, तो बात बढ़ गई और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. उन्होंने खुलासा किया कि अपने पौने दो साल के कार्यकाल में वे थाना प्रभारी से लेकर एसपी (SP) रैंक तक के लगभग 25 पुलिस अधिकारियों से जनता के सवालों पर सीधी बहस कर चुके हैं.

JMM और BJP नेताओं का मिला समर्थन: जयराम महतो

जब विधायक से किन किन राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है इसे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जयराम महतो ने दावा किया कि उन्हें सत्ता पक्ष (JMM) और विपक्ष (BJP) दोनों तरफ से समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ जेएमएम के 15-16 वर्तमान व पूर्व विधायकों और राज्य स्तरीय नेताओं के व्हाट्सएप संदेश उनके पास आए हैं, जिन्होंने उनके इस कड़े रुख की सराहना की है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी का इकलौता विधायक होने के कारण वे व्यवस्था से बेखौफ होकर भिड़ पाते हैं, लेकिन इसी वजह से उन्हें टारगेट करना भी आसान होता है. ऑडियो लीक होने के बाद उनका मोबाइल नंबर राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र तक वायरल कर दिया गया, जिसके बाद लगातार आ रहे फोन कॉल्स आ रहे हैं. जिससे परेशान होकर उन्हें अपना सिम कार्ड बंद करना पड़ा.

जयराम महतो बोले- जारी रहेगी लड़ाई

जयराम महतो ने घोषणा की कि वे व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए थाना, अंचल (सर्कल ऑफिस) और ब्लॉक (प्रखंड कार्यालय) स्तर पर जारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार का युद्ध लड़ेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों को शराब पिलाकर थाने के बाहर उनके खिलाफ हूटिंग कराई, जो एक विधायक के प्रोटोकॉल और गरिमा का खुला उल्लंघन है. पुलिस एसोसिएशन द्वारा दिए जा रहे बयानों, इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को उन्होंने कानूनी रूप से ‘बेतुका’ करार दिया. उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि वे किसी भी कीमत पर माफी नहीं मांगेंगे. उन्होंने कहा, “माफी मांगना तोपचांची की उस ‘लालखंड’ की पवित्र मिट्टी का अपमान होगा, जिसने विनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन और शिवा महतो जैसे गर्जना करने वाले महान नेताओं को जन्म दिया है. हमें सिर कट जाना मंजूर है, लेकिन इस मिट्टी के स्वाभिमान को झुकने नहीं देंगे.”

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article साहिबगंज कॉलेज में पहली बार हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता, जवानों तक पहुंचेंगी छात्र-छात्राओं की राखियां
Next Article गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, दियारा क्षेत्रों में 250 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, दियारा क्षेत्रों में 250 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
August 27, 2026
साहिबगंज कॉलेज में पहली बार हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता, जवानों तक पहुंचेंगी छात्र-छात्राओं की राखियां
August 27, 2026
खेलो इंडिया संवाद में पीएम मोदी ने युवाओं को दिया फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश
August 27, 2026
मोतीनाथ धाम में 92 लाख की लागत से पार्क का सौंदर्यीकरण, विधायक धनंजय सोरेन ने किया उद्घाटन
August 27, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, दियारा क्षेत्रों में 250 परिवारों को बांटी राहत सामग्री

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज कॉलेज में पहली बार हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता, जवानों तक पहुंचेंगी छात्र-छात्राओं की राखियां

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

खेलो इंडिया संवाद में पीएम मोदी ने युवाओं को दिया फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

मोतीनाथ धाम में 92 लाख की लागत से पार्क का सौंदर्यीकरण, विधायक धनंजय सोरेन ने किया उद्घाटन

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?