साहिबगंज। संवाददाता। बोरियो प्रखंड क्षेत्र के टुंगरी टोला, कचरा प्लांट पथ में विभीषण पासवान एवं सुनीता कुमारी के आयोजन में बौद्ध धम्म विधि से परित्राण पाठ कार्यक्रम हुआ। भिक्खु सुनीत पाल थेरो के संघ से भंते विनय रक्षित, भंते चंद्रकृति एवं उपासक जय नारायण बौद्ध ने परित्राण पाठ, बुद्ध-धम्म-संघ वंदना और मंगलपाठ कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान उमेश बौद्ध, चंद्रहास यादव, लक्ष्मण रविदास, बलदेव उरांव, फूल कुमार रजक, रणधीर प्रसाद चौरसिया एवं माखन यादव ने अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने बाबा साहेब के सामाजिक संघर्ष और बौद्ध धम्म अपनाने के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए समानता, मानवता और सामाजिक न्याय के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



